उदयपुर सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों ने अपना दिवाली एवं 127वां द्विमासिक स्नेह मिलन समारोह एम पी यू ए टी गेस्ट हाउस में डा. एल एस जैन की अध्यक्षता मे मनाया । डॉ विमल शर्मा की "सरस्वती वंदना" एवं स्वरचित दोहो के पश्चात डॉ एस एल दाशोरा ने "दर्शन दो घनश्याम नाथ मोहि" एवं "यशोदा ने कारी अँधेरी में जायो" भजन सुनाया | श्रीमती सची रानी भारद्वाज ने "तू इतना बता दे काना रंग तेरा इतना काला क्यों " व डॉ के एल डांगी ने " समय को भरोसो कोनी कद पलटी मार जावे" सुनाया, वहीं डॉ आर एल सोनी ने गुरुत्व के महत्त्व व गणेश स्तुति, व दशावतार स्तुति प्रस्तुत की एवं डॉ के एल तोतावत ने मिट्टी के दिये की कहानी व बाबा गोरखनाथ व संत रेदास के आध्यत्मिक किस्से सुनाये | फ़िल्मी गानों में डॉ एन के पंजाबी - ऐ मेरे प्यारे वतन, डॉ अशोक गुप्ता - चुपके चुपके रात दिन,  डॉ के एल डांगी - कुछ तो लोग कहेगे सुनाया| 

नए सदस्य श्रीमती मणी पटेल व प्रो के एल डांगी व विशेष आमंत्रित डॉ आर एल सोनी के स्वागत के साथ इस माह जन्मे सदस्यों के स्वस्थ्य व निरोगी जीवन के लिए वैदिक मंत्रोचार के बीच तिलक व माला से बहुमान किया गया | 

डा एन के पंजाबी परिवार की ओर से स्नेहभोज के पश्चात  आभार डॉ एस सी भारद्वाज द्वारा ज्ञापित किया गया |