उदयपुर – स्वतंत्रता सेनानी मास्टर किशनलाल वर्मा सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा के सौजन्य से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर – 14 स्थित सुप्रभात पब्लिक स्कूल के शिक्षकों एवम् विद्यार्थियों को अल्पाहार एवम् स्कूल बैग वितरण कर दीपावाली स्नेह मिलन पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया। संस्था के निदेशक महेश पाराशर ने छात्र – छात्राओं के शैक्षिक प्रगति की जानकारी दी। यह जानकारी ट्रस्ट के संरक्षक कुंवर विजयसिंह कच्छवाहा ने दी।