उदयपुर : साठ बसंत वरिष्ठ नागरिक परिषद का दिवाली व मासिक स्नेह मिलन विज्ञान समिति सभागार में आयोजित हुआ | मन्त्रोंचार के साथ दीप प्रज्वलन में मंचासीन आर पी गुप्ता, अध्यक्ष एम के मेहता, एच सी के वैद, इंजी. पानेरी, मुख्य वक्ता डॉ अशोक जेतावत एवं महासचिव एम पी जैन ने भाग लिया |
सभी का स्वागत करते हुए अध्यक्ष इंजी. एम के मेहता ने परिषद के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी |
समारोह का आरम्भ अक्टूबर माह मे वैवाहिक वर्षगांठ एवं जन्मदिन मना रहे सदस्यों, मीडिया प्रभारी प्रो विमल शर्मा, श्रीमती मित्तल व नये सदस्य हनुमान प्रसाद जिंदल का बहुमान कर सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना के साथ हुआ |
दिवाली मिलन संस्कृतिक प्रस्तुतियों में श्रीमती नलवाया ने भजन - मुझे तूने दाता बहुत कुछ दिया है, सुरेंद्र दक ने स्तुति,
एन एम पीतलिया ने मोक्ष कथा, प्रो विमल शर्मा ने स्वरचित राम दोहे, श्रीमती निर्मला दमानी ने गजल "आज जाने की जिद ना करो", फ़िल्मी गानों में श्रीमती प्रीति शाह - कोई जब तुम्हारा ह्रदय तोड़ दे, नरेंद्र जोशी - कहीं दूर जब दिन ढल जाये, वाई एल मेहता : मन रे तू कहे ना धीर धरे सुनाया, श्रीमती मित्तल ने सास धर्म पर रोचक कहानी सुनाई तो वहीं अशोक कुमार धुपिया ने चुटकुले से हँसाया |
वार्ता विशेष के मुख्य वक्ता डॉ अशोक जेतावत ने उपवास के महत्व पर विस्तृत चर्चा प्रस्तुत करते हुए उसके वैज्ञानिक एवं अध्यात्मिक पहलुओ को इंगित किया | इंजी पानेरी ने वक्ता का सदन से परिचय कराया |
कार्यक्रम का संचालन महासचिव एम पी जैन ने किया व सम्मान संचालन श्रीमती मधु एवं श्रीमती सुनीता शर्मा द्वारा किया गया
अंत में दिवंगत हुए परिषद के दो परिवार जनों को दो मिनिट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम समाप्त हुआ |