उदयपुर 07/11/2025 को हिरण मगरी सेक्टर 6 स्थित जी.एस.एस. पब्लिक स्कूल में हमारे देश के राष्ट्रीय गीत “वन्दे मातरम” की 150 वी वर्षगाठ बच्चो द्वारा धूम धाम से मनाई गई | इस अवसर पर बंकिमचन्द्र चटोपाध्याय द्वारा लिखित राष्ट्रीय गीत को बच्चो द्वारा एक सुर में गा कर मधुर प्रस्तुति दी गई |

इस मोके पर विद्यालय की प्राचार्या मुक्ता पंड्या ने बच्चो को इस गीत में महत्व को बताते हुए कहा की 7 नवम्बर 1876 को बंकिमचन्द्र चटोपाध्याय द्वारा इस गीत की रचना की गई थी तथा 1881 में इस गीत को अपने उपन्यास आनंद मठ में सम्मिलत किया, स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यह गीत राष्ट्रीय एकता और ब्रिटिश शासन के विरुद्ध प्रतिरोध का प्रतिक बन गया |

उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित थे |