उदयपुर प्रसार भारती और संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 67वां आकाशवाणी संगीत सम्मेलन शनिवार को शाम 7 बजे से उदयपुर के राजस्थान कृषि महाविद्यालय के नूतन सभागार में आयोजित होगा।  क्षेत्र के उप महानिदेशक आकाशवाणी राजेंद्र नाहर ने बताया कि आकाशवाणी संगीत सम्मेलन में बंदिश बैंडिट्स वेब सीरिज के ‘गरज गरज’ फेम मोहम्मद अमान शास्त्रीय गायन एवं डॉ. विजेंद्र गौतम गीत और गजल प्रस्तुत करेंगे। आकाशवाणी संगीत सम्मेलन भारत के 24 शहरों में 2 से 29 नवंबर के बीच आयोजित हो रहे हैं। चुनिंदा शहरों में उदयपुर भी एक है। इसमें हिंदुस्तानी, कर्नाटक, सुगम संगीत और लोक संगीत की प्रतिष्ठित संगीत प्रतिभाएं भाग लें रही है।