उदयपुर तीन बाणधारी सेवा समिति की ओर से एक शाम खाटू श्याम के नाम विशाल भजन संध्या शनिवार को शिव चौक उत्तरी सुंदरवास में आयोजित होगा। भजन संध्या में फूलों से खाटू श्याम का दरबार सजाया जाएगा तथा भव्य इत्र व पुष्प वर्षा होगी। भजन संध्या शाम सात बजे से शुरू होगी जिसमें गायिका हेमलता वैष्णव, प्रतीक माहेश्वरी, इतिशा अग्रवाल, अंजलि आचार्य, चिराग आचार्य और ऋषभ पंडित बारी-बारी से भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।