उदयपुर। महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर, उदयपुर की मेजबानी में शनिवार को अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के नवनिर्मित भव्य खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय बैंड द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति धुन “सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्ता हमारा” के साथ हुआ।
कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में उदयपुर फुटबॉल संघ के सचिव शकील अहमद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध-सीमित के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मयंक गुप्ता, मानद निदेशक सतीश कुमार शर्मा एवं मानव संसाधन प्रमुख अजय नागर भी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों की कुल 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के नियमों के अंतर्गत किया गया। सेमीफाइनल में सेंट पॉल स्कूल, सेंट ग्रिगोरियस स्कूल, सीपीएस तथा विट्टी इंटरनेशनल स्कूल ने स्थान प्राप्त किया।
पहले सेमीफाइनल में सेंट पॉल स्कूल ने विट्टी इंटरनेशनल स्कूल को 5-0 से पराजित किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में सेंट ग्रिगोरियस स्कूल ने सीपीएस को 1-0 से हराया। फाइनल मुकाबले में सेंट पॉल स्कूल ने सेंट ग्रिगोरियस स्कूल को 2-1 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। सेंट ग्रिगोरियस स्कूल उपविजेता रहा।
सेंट ग्रिगोरियस स्कूल के काव्यराज चौधरी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तथा सेंट पॉल स्कूल के युविन साहित्य को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर घोषित किया गया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को प्रमाण पत्र, पदक एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।
समापन समारोह में जिला खेल अधिकारी महेश पालीवाल मुख्य अतिथि रहे। अतिथियों का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रतिमा शर्मा एवं गजेन्द्र शर्मा ने किया तथा सभी खिलाड़ियों के खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना की सराहना की। कार्यक्रम में समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Udaipur
महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर में अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता
सेंट पॉल स्कूल विजेता
Related stories
Miraj Group Celebrates 40 Years of Growth, Diversification and Trust
NATHDWARA: From its beginnings in Rajasthan in 1987 to a diversified business group with interests spanning m…
Congress Minority Department Holds Divisional Meeting in Udaipur
UDAIPUR: The Rajasthan Pradesh Congress Minority Department held a divisional meeting at Raza Garden, Alipura…
Udaipur Nagar Nigam Reservation Draw Fixes Status of All 80 Wards
UDAIPUR: The reservation lottery for all 80 wards of the Udaipur Nagar Nigam was conducted Monday as preparat…
Jio REintroduces Jio Prime with 1-year Price Guarantee A special membership to mark 10 years of Jio
· With New Jio Prime membership, customers who want additional price certainty for future can protect today's…