उदयपुर। राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद जयपुर द्वारा विभिन्न खेल अकादमी एवं खेल संस्थान हेतु चयन स्पर्धा 3 फरवरी 2026 से सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में प्रारम्भ होगी।
जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल ने बताया कि 3 से 4 फरवरी तक बालक कुश्ती अकादमी एवं बालिका खेल संस्थान कुश्ती, भरतपुर, बालक साईक्लिंग अकादमी, बालक हैण्डबाल अकादमी, जैसलमेर, बालिका हैण्डबाल अकादमी, जयपुर एवं 4 व 5 फरवरी को बालक एथलेटिक्स अकादमी, गंगानगर, बालिका एथलेटिक्स अकादमी, जयपुर, बालक एथलेटिक्स अकादमी, अजमेर, बालिका खेल संथान एथलेटिक्स्, जयपुर, बालिका खेल संथान एथलेटिक्स्, भरतपुर बालिका खेल संथान , एथलेटिक्स, उदयपुर, बालक एवं बालिका एथलेटिक्स् अकादमी ( प्रस्तावित ) चुरू, पैरा ख्ेल अकादमी, एथलेटिक्स व पॉवरलिफिटंग के लिए चयन स्पर्धा होगी। इसी प्रकार 5 व 6 फरवरी को बालिका तीरन्दाजी अकादमी, जयपुर, बालक तीरन्दाजी अकादमी उदयपुर, बालक तीरन्दाजी अकादमी डूगरपुर, बालिका ख्ेल संस्थान उदयपुर एवं 6 व 7 फरवरी को बालिका हाकी अकादमी अजमेर, बालक हॉकी अकादमी, जयपुर, बालिका ख्ेल संथान हॉकी भरतपुर, बालक कबड्डी अकादमी, करौली, बालक एवं बालिका कब्बड्डी अकादमी चुरू, बालिका ख्ेल संथान कबड्डी, भरतपुर, उदयपुर एवं बालक कबड्डी अकादमी, ( प्रस्तावित ) डीडवाना के लिए चयन स्पर्धा होगी।
7 से 8 फरवरी को बालक बास्केटबाल अकादमी जैसलमेर, बालक बास्केटबाल अकादमी ( सिनीयर वर्ग ) जयपुर, बालिका बास्केटबाल अकादमी जयपुर, बालिका ख्ेल संस्थान बास्केटबाल उदयपुर, बालक बास्केटबाल अकादमी, ( प्रस्तावित) सीकर, बालक बास्केटबाल अकादमी ( प्रस्तावित ) बाडमेर एवं 8 व 9 फरवरी को बालिका फुटबाल अकादमी कोटा, बालक फुटबाल अकादमी, जोधपुर, बालिका खेल संस्थान फुटबाल जयपुर, बालक फुटबाल अकादमी ( प्रस्तावित ) कोलिडा, सीकर, बालक बास्केटबाल अकादमी, ( प्रस्तावित) बासवाडा, तथा 9 व 10 फरवरी को बालिका वालीबाल अकादमी जयपुर, बालक वालीबाल अकादमी झुझुनु, आवासीय बालिका खेल संस्थान बाक्सिंग, वेटलिफिटंग अन्य खेल में जिन खिलाडियों ने जूनियर प्रतियोगितओं में गत 2 वर्षो में मेडल प्राप्त किया हो, उन खिलाडियो को लिया जाना है। आवासीय बालिका खेल संस्थान प्रस्तावित जूडो, अन्य खेल में जिन खिलाडियो ने जूनियर प्रतियोगितओ में गत 2 वर्षो में मेडल प्राप्त किया हो, उन खिलाडियो को लिया जाना है। इन सभी अकादमीयो की चयन स्पर्धा सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में होगी।
जिला ख्ेल अधिकारी डॉ. पालीवाल ने बताया कि चयन स्पर्धा के आवेदन पत्र राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद की वेबसाईट से डाउनलोड कर सकते है। सम्बन्धित जिला ख्ेल अधिकारी/प्रभारी को चयन स्पर्धा की तिथि से एक दिन पूर्व जमा करवा सकते है। खिलाडी की चयन स्पर्धा के दौरान खेल किट में उपस्थित होना आवश्यक है। खेल अकादमियो में अन्तिम रूप से चयनित खिलाडियों को आवासित होने पर आवास भोजन शिक्षा ( निजी एवं सरकारी विद्यालय) एवं सीमित चिकित्सा व्यय आदि की सुविधा नियमानुसार क्रीडा परिशद द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करवाई जावेगी। खिलाडी अविवाहित होना चाहिए। चयन स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाडियो को यात्रा, आवास व भोजन इत्यादि का व्यय स्वयं को एवं अपने स्तर पर अपनी जिम्मेदारी से चयन स्पर्धा में सम्मिलित होना है। खेल अकादमियो हेतु 31 दिसम्बर 2026 को बालक वर्ग में 12 से 16 वर्ष ( 31.12.2010 से 31.12.2014 के मध्य जन्मा खिलाडी योग्य होगा एवं बालिका वर्ग में 13 से 17 वर्ष ( दिनांक 31.12.2009 से 31.12.2013 के मध्य जन्मा खिलाडी योग्य होगा। पूर्व में आवासित खिलाडी के लिये अधिकतम आयु सीमा बालक-बालिका वर्ग हेतु 20 वर्ष होगी। बालिका आवासीय खेल संस्थान, जयपुर भरतपुर एवं उदयपुर में बालिका खिलाडियो की आयु सीमा वर्ग 13 से 16 के मध्य एवं वर्ष 17 से 20 वर्ष के मध्य होना चाहिए। खिलाडी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए। खिलाडी को आवेदन पत्र आनलाईन डाउनलोड करके उसके साथ प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, गत वर्ष कक्षा की अंक तालिका, 2 फोटो, मूल निवास प्रमाणपत्र, मेडिकल हेल्थ प्रमाणपत्र संलग्न करना अनिवार्य है। सीनियर बास्केटबाल अकादमी हेतु नेशनल मेडिलिस्ट खिलाडी ही आवेदन कर सकता है। एसजीएफआई मेडिलिस्ट, विश्वविद्यालय जॉनल मेडलिस्ट, सीनियर नेशनल प्रतियोगिता का मेडलिस्ट, ओपन नेशनल मेडलिस्ट सम्मिलित है नवीन खिलाडी की आयु 18 से 20 वर्ष तक एवं पूर्व में आवासित खिलाडी के लिये अधिकतम आयु 23 वर्ष होगी। अभ्यार्थी किसी भी प्रकार की बीमारी से ग्रसित नहीं होना चाहिए।
Udaipur
खेल अकादमी व खेल संस्थान में प्रवेश के लिये चयन स्पर्द्वा सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में
Related stories
Freedom from Addiction’ Programme Organised in Mohanpura
Sri Ganganagar: As part of the Drug-Free Sri Ganganagar Campaign, being conducted under the leadership of Dis…
Independence Day Celebrated with Fervour at Aishwarya College
Udaipur: Independence Day was celebrated at Aishwarya College with enthusiasm, patriotic spirit and great fer…
ArcelorMittal CFO Ramesh Kothari Visits Rekha Somani Foundation, Inspires Students with Global Career Opportunities
Udaipur: Students at the Rekha Somani Foundation gained valuable insights into global career opportunities an…
Makeup Skills to Get a Business Boost
Udaipur: A two-day Mega Makeup and Hair Masterclass will be organised in Udaipur on August 18 and 19 for beau…