उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर द्वारा राज्य स्तरीय ‘युवा प्रतिभा पुरस्कार प्रतियोगिता’ शनिवार को शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में संपन्न हुई।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने राज्य स्तरीय युवा प्रतिभा पुरस्कार प्रतियोगिता के बारे में बताया कि 18 से 30 वर्ष की मध्य की आयु वाले युवाओं की विभिन्न प्रतिभाएं यथा लोक गायन, लोक नृत्य, लोक वाद्य वादन तथा लोकनाट्य को एक राज्य स्तरीय मंच देने एवं उनकी कलाओं को प्रोत्साहित करने एवं राज्य/देश स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से प्रतियोगिता 14 मार्च 2026 शनिवार को शिल्पग्राम उदयपुर में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. प्रेम भण्डारी, प्रो. डॉ. सुरेश शर्मा एवं श्रीमती विजयलक्ष्मी आमेटा थी।
श्रीमती विजयलक्ष्मी आमेटा ने बताया कि लोक कलाओं की जानकारी प्रत्येक युवाओं को होनी चाहिए। प्रो. डॉ. सुरेश शर्मा ने बताया कि लोकनाट्य के लिए वेशभूषा, बोली आदि को मूल रूप में समझकर जो नाट्य प्रस्तुत होता है वो अद्भुत बन जाता है। डॉ. प्रेम भण्डारी ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी तथा जो सफल नहीं हो पाए उनको अपनी कला को और बेहतर बनाने के लिए सलाह दी।
इस अवसर पर केन्द्र के सहायक निर्देशक (वित्तीय एवं लेखा) दुर्गेश चांदवानी, अधीक्षण अभियंता सी एल सालवी, कार्यक्रम कार्यकारी हेमंत मेहता एवं राकेश मेहता, दयाराम परमार आदि उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता का संचालन मुकुल औदिच्य व सिद्धांत भटनागर ने किया एवं धन्यवाद उपनिदेशक (कार्यक्रम) पवन अमरावत ने दिया। इस प्रतियोगिता में लोक गायन, लोक नृत्य, लोक वाद्य वादन तथा लोकनाट्य विधाओं के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता के परिणाम निम्नानुसार रहे -
लोक नृत्य में पाली की तारा कुमारी कामड़, लोक गायन में बाड़मेर से शेर मोहम्मद, लोक वाद्य वादन में बाड़मेर से फिरोज खान मांगणियार तथा लोकनाट्य में उदयपुर से लोकेश कुमार विजेता रहे।
इन सभी विजेता प्रतिभागियों को 10 हजार रूपए पुरस्कार राशि तथा प्रमाण पत्र प्रदान किये जावेंगे।
Udaipur
युवा प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता संपन्न
तारा, लोकेश, फिरोज एवं शेर मोहम्मद हुए विजेता
Related stories
Salvi Community Women Celebrate Sawan Utsav and Teej with Festivity
Udaipur, Women of the Salvi community from the Chhappan area celebrated Sawan Utsav and the Teej festival wit…
Inner Wheel Club Hosts Patriotic Evening in Udaipur
Udaipur: The Inner Wheel Club of Udaipur organised a patriotic song-singing competition to mark Independence…
Freedom from Addiction’ Programme Organised in Mohanpura
Sri Ganganagar: As part of the Drug-Free Sri Ganganagar Campaign, being conducted under the leadership of Dis…
Independence Day Celebrated with Fervour at Aishwarya College
Udaipur: Independence Day was celebrated at Aishwarya College with enthusiasm, patriotic spirit and great fer…