उदयपुर। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय तथा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत गुरूवार को बागोर की हवेली परिसर की साफ-सफाई की गई।
पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा 16 से 30 अप्रेल के अंतर्गत गुरूवार को बागोर की हवेली परिसर की साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर केन्द्र के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान किया।
इसी क्रम में 22 से 28 अप्रेल तक वेस्ट टू वेल्थ (पेपरमैशी) कार्यशाला शिल्पग्राम परिसर में आयोजित की जाएगी। प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन 21 अप्रेल शाम तक नाम, पता, और मोबाईल नंबर की जानकारी [email protected] पर ईमेल कर करा सकते है। कार्यशाला का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा।