उदयपुर | साधुमार्गी जैन संघ की धार्मिक इकाई एवं पूज्य आचार्य श्री रामेश जी म.सा. के प्रति आस्थावान संगठन, समता बहुमंडल, उदयपुर की नवीन कार्यकारिणी का मनोनयन शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। सर्वसम्मति से *अध्यक्षा पद पर श्रीमती अदिति जी मोदी* एवं *मंत्री पद पर श्रीमती नलिनी जी मेहता* को मनोनीत किया गया।
यह संगठन साधुमार्गी जैन संघ की एक सक्रिय इकाई है जो जैन धर्म, सेवा एवं संस्कार के कार्यों में सतत संलग्न है।
इस अवसर पर आयोजित बैठक में निवर्तमान *मंत्री अदिति जी मोदी* द्वारा विगत दो वर्षों का प्रतिवेदन एवं आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। निवर्तमान *अध्यक्षा श्रीमती प्रियंका जी कोठारी* ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में नवीन टीम को बधाई देते हुए कहा कि पूज्य गुरुदेव की कृपा एवं समस्त बहनों के सहयोग से दो वर्ष का कार्यकाल सफल रहा, जिसके लिए वे हृदय से आभारी हैं।
नवमनोनीत अध्यक्षा अदिति जी मोदी ने पूज्य आचार्य श्री के आशीर्वाद से संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने एवं सेवा, संस्कार व समता के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया। मंत्री नलिनी जी मेहता ने भी गुरु आज्ञा में रहकर संगठन की गतिविधियों को और सशक्त बनाने की बात कही।
बैठक में साधुमार्गी जैन संघ उदयपुर के अध्यक्ष सागर जी गोलेछा, मंत्री आशीष जी सहलोत समता महिला मण्डल व समता युवा संघ के अध्यक्ष मंत्री व बहुमंडल की समस्त सदस्याएं उपस्थित रहीं एवं नवीन टीम को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।