उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विषेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गष्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेष में अजमेर, दौसा, जोधपुर, धौलपुर, डीग, नागौर, सिरोही सहित विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए हजारों लीटर वाॅश नंष्ट कर नियमानुसार अभियोग दर्ज किए।
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देषन में विषेष निरोधात्मक अभियान के तहत जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की षराब की तस्करी, अवैध मदिरा के परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। अजमेर में अति संवेदनषील सांसी बस्ती भगवानगंज क्षेत्र में आबकारी निरोधक दल की दबिष कार्रवाई के तहत चालू भट्टी मय उपकरण जब्त कर 500 लीटर उत्तेजित वाॅष नष्ट किया। मौके पर 2 पुरानी भट्टियां भी नष्ट कर नियमानुसार अभियोग दर्ज किया। डीग में हथकड़ संवेदनषील गोपालगढ़, सतवाड़ी, सीकरी, एडवर्ड मानपुर, बेरू, अतबी मेें दबिष की कार्रवाई के तहत 2600 लीटर वाॅष एवं 3 भट्टियां नष्ट की गई। मौके से 10 लीटर हथकड़ शराब भी जब्त की गई। दौसा के आबकारी थाना क्षेत्र महवा में पड़त दुकान क्षेत्र में कार्रवाई कर 6 कार्टन में 288 पव्वे ढोला मारू देषी शराब के जब्त किया। जोधपुर के ईपीएफ थाना सरदारपुरा की दबिष कार्रवाई में 3 अभियोग दर्ज किए। सघन तलाषी एवं गष्त जारी है। धौलपुर में आबकारी दल की कार्रवाई में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार अभियोग दर्ज किया। इसी प्रकार नागौर के परबतसर, नावां, डीडवाना एवं नागौर ईपीएफ थाना क्षेत्रों में दबिष की कार्रवाई में 700 लीटर वाॅष नष्ट कर 20 लीटर हथकड़ शराब जब्त की। 3 साधारण एवं 2 महत्वपूर्ण अभियोग दर्ज किए गए। सिरोही के आबूरोड़ थाना क्षेत्र में दबिष की कार्रवाई मंे 150 लीटर वाॅष नष्ट करते हुए 4 लीटर अवैध हथकड़ शराब, शराब की भट्टी के उपकरण एवं 6 बोतल आरएमएल को जब्त किया गया। जयपुर में जयपुर ग्रामीण के चाकसू वृत में ईपीएफ दल की कार्रवाई में 5 हजार लीटर वाॅष सहित 10 शराब की भट्टियां भी नष्ट की गई। मौके से 150 लीटर अवैध हथकड़ शराब बरामद कर अभियोग दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर ग्रामीण एवं अनूपगढ क्षेत्र में कार्रवाई के तहत 1 हजार लीटर वाॅष एवं 2 भट्टियां नष्ट करते हुए 4 अभियोग दर्ज किए। भीलवाड़ा के मांडलगढ व शाहपुरा में 136 लीटर अवैध हथकड़ शराब मोटरसाईकल पर परिवहन करते हुए जब्त की गई।
प्रदेष के समस्त जिलों में भी विषेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गष्त की जा रही है। उल्लेखनीय है कि प्रदेष में एक मई को निरोधात्मक कार्रवाई के तहत 92 अभियोग दर्ज हुए, 22 हजार 280 लीटर वाॅष नष्ट करते हुए 3 दुपहिया वाहनों को जब्त किया। अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई के दौरान 18 व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया गया। प्रदेष में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टोलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।
Udaipur
प्रदेश में हजारों लीटर वाॅश एवं भट्टियां नष्ट
अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई दबिष, नाकाबंदी, गष्त
Related stories
80th Independence Day Celebrated at MPUAT with Enthusiasm and Dignity
Udaipur: The 80th Independence Day of India was celebrated with patriotic fervor, enthusiasm, and dignity at…
Delhi Powerlifter Shivankar Singh Completes Selection Process for International Championship in Bhutan
Delhi-based powerlifter Shivankar Singh has successfully completed the selection process for the upcoming Int…
प्रो. सारंगदेवोत का कार्यकाल प्रशासनिक अनियमितताओं से भरा रहा: मीडिया प्रबंधन से बनाई झूठी छवि
उदयपुर — जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड यूनिवर्सिटी) के निवर्तमान कुलपति प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत…
Prof. Sarangdevot’s Tenure was Full of Administrative Irregularities
Prof. Sarangdevot created a false image of a noble vice chancellor by media management but in reality he indu…