उदयपुर | सदैव विविधता के पक्षधर रहे मुस्कान क्लब में विश्व हास्य दिवस के अवसर पर आज हास्य-आधारित विधाओं का कार्यक्रम आयोजित किया गया। परंपरानुसार अशोक चौबीसा द्वारा ईश्वर वंदना के पश्चात मंच संचालक सूरजमल पोरवाल ने प्रस्तुतियों की शुरुआत की। श्रीमती लक्ष्मी आसवानी, राजू बड़वा, श्रीमती निधि बंसल, भगवती इंद्रावत, राज कुमार बाफना, बिहारी लाल कनेरिया, श्रीमती हेमलता शर्मा, श्रीमती कुसुम लता त्रिपाठी, अजीत सिंह खींची, हिम्मत जी कोठारी, अशोक कुमार चौबीसा, वी.बी. श्रीमाली, ईश्वर जैन कौस्तूभ, आर.सी. जोशी, श्रीमती उषा कुमावत, कुलबीर सिंह, सूरजमल पोरवाल तथा श्रीमती रजनी जोशी की हास्य विनोद से लबरेज प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार को हँसा हँसा कर लोटपोट कर दिया।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि साहित्य-समृद्ध मुस्कान क्लब के सदस्य जगदीश पालीवाल एवं गोपाल कनेरिया ने गायत्री मंत्र की शक्ति तथा गीता सार आदि के प्रभाव को अत्यंत रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया। संपादक आर.सी. जोशी ने सभी सदस्यों से मधुर मुस्कान पत्रिका के लिए शीघ्र अपनी रचनाएँ भेजने का आग्रह किया।
इसके बाद के.के. त्रिपाठी द्वारा स्व. श्रीमती संगीता जाजपुरिया की जीवन यात्रा पर प्रकाश डालते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अंत में एम.पी. माथुर द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करने के उपरांत कार्यक्रम समाप्त हुआ।
Udaipur
मुस्कान क्लब में विश्व हास्य दिवस पर हास्यपूर्ण कार्यक्रम
Related stories
Delhi Powerlifter Shivankar Singh Completes Selection Process for International Championship in Bhutan
Delhi-based powerlifter Shivankar Singh has successfully completed the selection process for the upcoming Int…
प्रो. सारंगदेवोत का कार्यकाल प्रशासनिक अनियमितताओं से भरा रहा: मीडिया प्रबंधन से बनाई झूठी छवि
उदयपुर — जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड यूनिवर्सिटी) के निवर्तमान कुलपति प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत…
Prof. Sarangdevot’s Tenure was Full of Administrative Irregularities
Prof. Sarangdevot created a false image of a noble vice chancellor by media management but in reality he indu…
Women's Dignity and Respect Remain a Priority for Society and Government: Rajya Sabha MP
UDAIPUR — On the sacred occasion of Raksha Bandhan, a district-level celebration dedicated to honoring women’…