उदयपुर। उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत के प्रयास से संसदीय संकुल योजना के तहत लिए गए निर्णय अब रंग लाने लगे हैं और किसानों के चेहरों पर भी खुशी झलकने लगी है। इस योजना में 73 किसानों को मूंग के बीज प्रदान कर खेती का भी प्रशिक्षण दिया गया। इन किसानों के खेतों पर आज मूंग की फसल तैयार हो गई है।
सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत ने शनिवार को जिला परिषद् स्थित सांसद सेवा केन्द्र पर जिले के संसदीय संकुल देवास की समीक्षा बैठक ली गई जिसमें यह कृषि अधिकारियों द्वारा यह जानकारी दी गई। इस बैठक में कृषि, उद्यान, कृषि विज्ञान केन्द्र, राजीविका, वन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक में कृषि अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में देवास संकुल के 10 गांवों के 73 किसानों को मूंग के बीज वितरीत किये गये थे एवं उन्हें खेती का प्रशिक्षण प्रदान किया गया था। इन सभी किसानों के खेतों में वर्तमान में मूंग की फसल तैयार हो गई है, जिससे क्षेत्र के किसानों में प्रसन्नता है।
सांसद डॉ रावत ने बैठक में संसदीय संकुल के सभी गांवों के 108 किसानों को सोयाबीन, मक्का व मूंग के बीज का मिनी किट वितरण करने एवं खेती का प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए। साथ ही 20-20 चयनित किसानों को पपीते एवं सीताफल के पौधे वितरित करने का निर्णय लिया गया।
उद्यानिकी विभाग द्वारा जनजाति विभाग की योजना के तहत 10 तरह की सब्जियों के बीज वितरण करने का निर्णय लिया गया। वन विभाग द्वारा सभी 20 गांवों की वन भूमि में फलदार पौधे जैसे चीकू, सीताफल, आम, आवला, करोन्दा, महुआ का पौधरोपण करने तथा चावण्ड के थूर की घाटी में ईको-टूरिस्म विकसित करने पर चर्चा की गई। शिक्षा विभाग द्वारा सभी 20 गांवों के राजकीय विद्यालयों में फर्नीचर दिये जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही शौचालय निर्माण, छत की वाटर प्रुफिंग करने के प्रस्ताव तैयार करने का निर्णय लिया गया।
संसदीय संकुल अन्तर्गत डॉ. मन्नालाल रावत द्वारा उदयपुर जिले के देवास क्षेत्र के 20 गांवों तथा सलूम्बर जिले के 20 गांवों का चयन किया गया है, जहां स्थानीय रोजगार के साधन उपलब्ध कराकर क्षेत्र में हो रहे पलायन को रोकने का काम किया जा रहा है। राजीविका के माध्यम से प्रत्येक संकुल से 100 महिलाओं या बालिकाओं को आरएसईटीआई माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जावेगा।
Udaipur
सांसद के प्रयासों से उपजे किसानों के खेत में मूंग, बीज और प्रशिक्षण मिलने से किसानों को मिली खुशी
Related stories
Delhi Powerlifter Shivankar Singh Completes Selection Process for International Championship in Bhutan
Delhi-based powerlifter Shivankar Singh has successfully completed the selection process for the upcoming Int…
प्रो. सारंगदेवोत का कार्यकाल प्रशासनिक अनियमितताओं से भरा रहा: मीडिया प्रबंधन से बनाई झूठी छवि
उदयपुर — जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड यूनिवर्सिटी) के निवर्तमान कुलपति प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत…
Prof. Sarangdevot’s Tenure was Full of Administrative Irregularities
Prof. Sarangdevot created a false image of a noble vice chancellor by media management but in reality he indu…
Women's Dignity and Respect Remain a Priority for Society and Government: Rajya Sabha MP
UDAIPUR — On the sacred occasion of Raksha Bandhan, a district-level celebration dedicated to honoring women’…