उदयपुर। मावली पंचायत समिति क्षेत्र के खरताणा गांव में भामाशाह श्रीमती कमला देवी व उनके पुत्रों सुभाष व नरेश द्वारा अपने पति स्व. चाँदमल भँवरलाल हिरण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के 7 करोड़ की लागत से नवनिर्मित भवन का उद्घाटन सोमवार को राज्य के शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने किया।
कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत थे। अध्यक्षता चित्तौड़गढ़ सांसद सी पी जोशी ने की। विशिष्ट अतिथि मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी, समाजसेवी कृष्ण गोपाल पालीवाल, किशनलाल खटीक, रोशनलाल सुथार, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती प्रतिभा गुप्ता, सिरोही के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह यादव आदि थे। समारोह में मावली उपखण्ड अधिकारी रमेश सिरवी, उपनिदेशक समसा दिलीप परिहार, मावली एवं खेमली के विकास अधिकारी शैलेन्द्र पी खींची, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुखलाल गुर्जर, समाजसेवी कैलाश गायरी, पर्वत सिंह झाला, जीवन सिंह राव, नितिन सेठिया आदि सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
शिक्षा मंत्री श्री दिलावर ने इस अवसर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि कोई भी विद्यार्थी केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए ही नहीं पढ़े बल्कि सही मायनो में शिक्षा अर्जित करते हुए स्वयं का विकास करें ताकि देश और समाज के लिए उपयोगी बन सके। शिक्षा मंत्री ने इस वर्ष से शैक्षिक कैलेंडर को बदलने का जिक्र करते हुए बताया कि निजी विद्यालयों से प्रतियोगिता के कारण बदलाव किया गया है ताकि समाज के अंतिम छोर पर बैठा बालक पिछड़े नहीं। प्रवेशोत्सव अभियान के तहत भयंकर गर्मी में शिक्षक घर घर सर्वे कर बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के प्रयास कर रहे हैं ताकि कोई भी बालक शिक्षा से वंचित नहीं रहे।उन्होंने विद्यार्थियों से मोबाइल का न्यूनतम प्रयोग की सलाह दी। उन्होंने सभी से नवीन बने विद्यालयों के उचित रख रखाव एवं ध्यान रखने की अपील की।
शिक्षा मंत्री ने बोर्ड परीक्षा मे प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी तो वंही खरताणा विद्यालय मे इस सत्र से व्यावसायिक शिक्षा एवं बोर्ड परीक्षा केंद्र खोलने की घोषणा की जबकि अगले वर्ष से विद्यालय मे विज्ञान व कृषि संकाय खोलने का आश्वासन दिया। खरताणा बांध मे नमाना बांध से पानी लाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने का भी आश्वासन दिया।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री सहित अतिथियों ने भामाशाह श्रीमती कमला देवी व उनके दोनों पुत्रों सुभाष व नरेश का शाल, साफा एवं स्मृति चिन्ह देकर अभिनन्दन किया। विद्यालय निर्माण मे योगदान देने वाले पूर्व प्राचार्य शंकरलाल मीणा का भी सम्मान किया गया।
Udaipur
खरताणा में 7 करोड़ की लागत से बने विद्यालय भवन का शिक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन
Related stories
प्रो. सारंगदेवोत का कार्यकाल प्रशासनिक अनियमितताओं से भरा रहा: मीडिया प्रबंधन से बनाई झूठी छवि
उदयपुर — जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड यूनिवर्सिटी) के निवर्तमान कुलपति प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत…
Prof. Sarangdevot’s Tenure was Full of Administrative Irregularities
Prof. Sarangdevot created a false image of a noble vice chancellor by media management but in reality he indu…
Women's Dignity and Respect Remain a Priority for Society and Government: Rajya Sabha MP
UDAIPUR — On the sacred occasion of Raksha Bandhan, a district-level celebration dedicated to honoring women’…
Tricolor Pride Over Mewar: Udaipur Celebrates 80th Independence Day with Grandeur
UDAIPUR — Under a vibrant sky echoing with patriotic fervor, the City of Lakes celebrated India’s 80th Indepe…