उदयपुर। जिले में रीको द्वारा विकसित किये गये विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में राइजिंग राजस्थान में एमओयू करने वाले निवेशकों के लिए भूखंडों के आरक्षित मूल्य पर चार औद्योगिक क्षेत्रों के कुल 117 औद्योगिक भूखंडों का प्रत्यक्ष आंवटन योजना के अंतर्गत दसवें चरण की प्रक्रिया 1 मई से प्रारंभ की गई है। इसमें औद्योगिक क्षेत्र कलडवास (विस्तार), आमली, औद्योगिक क्षेत्र सगतपुरा (भीण्डर) व श्रीराम जानकी औद्योगिक औद्योगिक क्षेत्र, माल की टूस के औद्योगिक भूखण्ड शामिल हैं। इसके अन्तर्गत धरोहर राशि 1 मई प्रातः 10 बजे से 14 मई सायंकाल 6 बजे तक जमा कराई जाएगी एवं किसी भी भूखण्ड पर एक से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर ई-लाॅटरी 19 मई को की जाएगी।
रीको के अतिरिक्त महाप्रबन्धक अजय पण्ड्या ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र कलड़वास (विस्तार) में 5 औद्योगिक भूखण्ड, औद्योगिक क्षेत्र आमली में 63 औद्योगिक भूखण्ड, औद्योगिक क्षेत्र सगतपुरा (भीण्डर) में 6 औद्योगिक भूखण्ड एवं औद्योगिक क्षेत्र श्रीराम जानकी माल की टूस में 43 औद्योगिक भूखण्ड, को इस प्रत्यक्ष आंवटन योजना के दसवेें चरण में रखा गया हैं। इसमें महिला उद्यमियों के लिये 2 भूखण्ड, भूतपूर्व सैनिकों के लिये 1 भूखण्ड, बैचमांर्क दिव्यांग जनों के लिये 1 भूखण्ड तथा सशस्त्र बलों के शहीदों के आश्रितों के लिये 1 भूखण्ड का पृथक से आरक्षण का प्रावधान है।
इस प्रत्यक्ष आवंटन योजना के दसवें चरण में शामिल औद्योगिक क्षेत्र श्रीराम जानकी माल की टूस तथा सगतपुरा (भीण्डर) के औद्योगिक भूखंडों पर फ्लेक्सिबल लैण्ड लीज पॉलिसी के अंतर्गत आवंटन दर की 60 प्रतिशत दर पर 33 वर्ष की लीज अवधि के लिये किया जाएगा, जिससे निवेशकों को कम दर पर भूमि उपलब्ध हो सकेगी। राइजिंग राजस्थान में इस योजना की अंतिम तिथि 14 मई तक एमओयू करने वाले सभी निवेशक इस योजना में आवेदन करने हेतु पात्र होंगे। सफल आवेदकों को प्रस्ताव पत्र की 25 प्रतिशत राशि जमा कराने के बाद शेष 75 प्रतिशत राशि का भुगतान 19 त्रैमासिक किश्तों में मय ब्याज 8.50 प्रतिशत के साथ या 120 दिनों के भीतर ब्याज रहित भुगतान की सुविधा है। साथ ही सफल आवेदकों द्वारा 25 प्रतिशत राशि जमा कराते ही आवंटन पत्र व भूखण्ड का कब्जा भी प्रदान कर दिया जाएगा। इसके अलावा जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र द्वारा राज्य सरकार की अनेक योजनाओं का लाभ भी प्राप्त किया जा सकेगा।
भाग लेने हेतु इच्छुक आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करते समय प्रारम्भ भूखण्ड का 360 डिग्री फोटो व्यू एवं गुगल लोकेशन भी दिखेगा, जिससे आवेदकों को भूखण्ड के आस-पास की पूरी स्थिति की जानकारी प्राप्त होने के साथ-साथ भूखण्ड के चयन करने व आवेदन करने में आसानी होगी। अधिक जानकारी के लिए रीको की आधिकारिक वेबसाइट या रिको कार्यालय उदयपुर में सम्पर्क किया जा सकता है।
Udaipur
आरक्षित मूल्य पर औद्योगिक भूखण्डों के डायरेक्ट अलॉटमेंट का 10वां चरण शुरू
राइजिंग राजस्थान में एमओयू करने वाले निवेशकों को सौगात
Related stories
प्रो. सारंगदेवोत का कार्यकाल प्रशासनिक अनियमितताओं से भरा रहा: मीडिया प्रबंधन से बनाई झूठी छवि
उदयपुर — जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड यूनिवर्सिटी) के निवर्तमान कुलपति प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत…
Prof. Sarangdevot’s Tenure was Full of Administrative Irregularities
Prof. Sarangdevot created a false image of a noble vice chancellor by media management but in reality he indu…
Women's Dignity and Respect Remain a Priority for Society and Government: Rajya Sabha MP
UDAIPUR — On the sacred occasion of Raksha Bandhan, a district-level celebration dedicated to honoring women’…
Tricolor Pride Over Mewar: Udaipur Celebrates 80th Independence Day with Grandeur
UDAIPUR — Under a vibrant sky echoing with patriotic fervor, the City of Lakes celebrated India’s 80th Indepe…