संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार राज्य में इस वर्ष भी आजादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। तीन चरणों में होने वाले इस कार्यक्रम में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग की थीम के साथ विविध आयोजन होंगे। जिला कलक्टर नमित मेहता ने ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग तथा स्वायत्त शासन विभाग की ओर से जारी विस्तृत दिशा-निर्देशों की अनुपालना में जिले में हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी के साथ मनाए जाने के निर्देश दिए हैं।
पहले चरण में यह हो रही गतिविधि
अभियान का पहला चरण 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें स्कूल दिवारों / बोर्ड पर तिरंगा के अनुसार सजावट करवाना, राजकीय भवनों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में प्रदर्शनी, तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित करना, तिरंगा राखी बनाओं वर्क्सशोप और प्रतियोगिता आयोजित करना आदि गतिविधियां संपादित की जा रही हैं।
दूसरे चरण में मनाएंगे तिरंगा महोत्सव
अभियान के दूसरे चरण में 9 से 12 अगस्त तक तिरंगा महोत्सव मनाए जाएंगे। इसमें 9 से 11 अगस्त को गांव एवं शहर के सार्वजनिक स्थान, जल संरचनाएं, जल और सेनिटेशन सूचनाएं नाली सफाई, ग्रे-वाटर प्रबंधन, पाईपलाईनों से वाटर लिकेज को बंद करना, सीएससी, आरआरसी और अन्य परिसम्पत्तियों की सुरक्षा संबंधी कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा प्लास्टिक वेस्ट कलेक्शन एवं इसके प्रबंधन संबंधी कार्य तथा गांव के रास्तों, सार्वजनिक स्थानों आदि पर आजादी का श्रम दान थीम पर स्वच्छता कार्यक्रम होंगे। 12 अगस्त को गांव में जल जीवन मिशन की सरंचनाओं की सफाई और सौदर्यकरण पीएचईडी विभाग के माध्यम स किए जाएंगे। इसमें जल एवं स्वच्छता संबंधी सुविधाओं को देशभक्ति थीम से पेन्ट एवं सजावट करवाना शामिल है। इसके अलावा 12 अगस्त को ही कचरा प्रबंधन तकनीक (पृथकीकरण, कम्पोटिंग) शौचालय रखरखाव, जल संरक्षण, भूमिगत जल संग्रहण, जलस्त्रोंत संरक्षण, सिंगल युज प्लाटिक के उपयोग को हतोत्साहित करना, व्यक्तिगत शौचालयों की ग्रामवासियों के द्वारा सफाई आदि गतिविधियां होंगी।
तीसरे चरण में निकलेंगी तिरंगा यात्राएं
अभियान के तृतीय चरण में 13 से 15 अगस्त तक ध्वज फहराना, राजकीय भवनों की सजावट आदि, तिरंगा के साथ सेल्फी लेना, तिरंगा रैली, तिरंगा यात्रा जैसी गतिविधियां होंगी। सभी पंचायती राज संस्थाओं, राजकीय व निजी कार्यालयों, जिले के प्रमुख स्थलों, स्मारकों को तिरंगा रंग की एलईडी लाईटिंग से की जाएगी। प्रमुख बाजारों में भी लाईट डेकोरेशन, माला डेकोरेशन, दीया, रंगोली आदि से सजावट करने हेतु स्थानीय व्यक्यिं को प्रोत्साहित करना, पंचायत के प्रमुख तालाब, प्रमुख स्थल, प्रमुख व्यापार केन्द्र आदि में देशभक्ति के राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, देशभक्ति के गीत आदि भी प्रसारित किए जाएंगे।
13 अगस्त को प्रातः 8 से 11 बजे तक तिरंगा ध्वज को हाथ में लेकर स्थानीय जनसमुदाय द्वारा प्रत्येक गांव ढाणी, शहर-कस्बों में एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। वहीं सभी धर्म के व्यक्तियों, विद्यार्थियों के साथ हम एक साथ है की भावना के साथ प्रत्येक पंचायत में बाईक रैली, साईकिल रैली, ट्रैक्टर रैली, निकाली जाएगी। तिरंगा केनवास के तहत 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक पंचायत में मुख्य बाजार, पंचायत कार्यालय, राजीव गांधी सेवा केन्द्र, आगनवाडी, बस स्टेण्ड, शहर क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर एक तिरंगा केनवास लगाया जाएगा, जिस पर आमजनता द्वारा अपने हस्ताक्षर एवं देश प्रेम के प्रति अपनी भावना लिखी जा सके। 14 अगस्त को तिरंगा प्रर्दशनी एवं मेले का आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम को सभी नगरों व पंचायत स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस कार्यक्रम में स्वतन्त्रता सेनानी, सैनिक एवं सुरक्षा बलों के सेवानिवृत कार्मिको/शहीदों के परिवार को भी अनिवार्य रूप से ससम्मान आमन्त्रित किया जाएगा। देश भक्ति से आधारित संगीत, गानों पर स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। 15 अगस्त को प्रत्येक नगरीय निकाय, ग्राम पंचायत द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में देश की एकता एवं अखण्डता हेतु तिरंगा शपथ दिलवाई जाएगी।
Udaipur
हर घर तिरंगा - 2025 हर घर स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर होंगे विविध आयोजन
Related stories
BJP Holds Key Meeting on Municipal Election Preparations in Sri Ganganagar
Sri Ganganagar: The Bharatiya Janata Party (BJP) held an important meeting of the Sri Ganganagar Assembly con…
Yonex Sunrise Rajasthan State Badminton Sub-Junior Under-17 Championship Begins
Udaipur: The Yonex Sunrise Rajasthan State Badminton Sub-Junior Under-17 Championship began on Saturday, with…
Drug De-Addiction Awareness Programme Held at CDFT
Udaipur: A drug de-addiction awareness programme was organized at the College of Dairy and Food Technology (C…
Bhawan Lal Gurjar’s Decisive Leadership Brings Clarity to Rajasthan Vidyapeeth
Udaipur, A significant development at Rajasthan Vidyapeeth has brought the ongoing leadership issue to a deci…