उदयपुर. अंजुमन तालीमुल इस्लाम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 10 अगस्त रविवार को आरएनटी मेडिकल कॉलेज के नए ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।
अंजुमन के नवनिर्वाचित सदर जनाब मुख्तार कुरेशी एवं सेक्रेटरी एडवोकेट मुस्तफा शेख ने बताया कि अंजुमन तालीमूल इस्लाम की कार्यकारिणी के निर्वाचन के बाद एक महीने तक अंजुमन ने रूबरू प्रोग्राम के तहत शहर को नो क्लस्टर में बांट कर उनसे रूबरू जाकर कार्यकारिणी ने मिलने का प्रोग्राम तय किया जिसमें हर मोहल्ले के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना गया उनके सलाह मशविरों को लिखा गया और उन समस्याओं को दूर करने के लिए आगामी 1 साल का प्लान तैयार किया गया। पूरे शहर में जो समस्याएं खास तौर से उभर कर सामने आई उसमें मुस्लिम समाज की जनगणना करवाना, नशाखोरी से मुक्ति, समूह लोन में जो महिलाएं फसती जा रही है उनको किस तरह से बचाया जाए, शिक्षा का प्रचार प्रसार हर बच्चे तक पहुंचे और कोई बच्चा ड्रॉप आउट या आनामांकित ना रहे इस पर खास तौर से ध्यान देने की बात कही गई । शहर में मेडिकल कैंप लगाए जाना, ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाना, पौधारोपण कर शहर को हरा भरा बनाने पर चर्चाएं की गई। जितने मदरसे रजिस्टर्ड चल रहे हैं उनमें क्वालिटी एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए नए टीचर्स को भर्ती करना और जो टीचर्स काम कर रहे हैं उनके लिए आमुखीकरण कार्यक्रम तैयार किए गए हैं। अंजुमन प्रवक्ता राशिद खान व अंजुमन कैबिनेट सदस्य फिरोज बशीर खान ने बताया कि बच्चों की तालीम के साथ-साथ उनकी बेहतर तरबीयत के लिए भी प्रोग्राम तैयार किए गए हैं। स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना और बच्चों को मोबाइल की लत से दूर करने के लिए अलग-अलग मोहल्ले में स्पोर्ट्स कैंप आयोजित किए जाने की तैयारी की गई है इन सभी बातों को इस शपथ ग्रहण समारोह में जनरल हाउस के जो 302 मेंबर्स हैं उनके सामने पेश किया जाएगा और 1 साल तक इन सभी प्रोग्राम्स को लागू किया जाएगा।
Udaipur
अंजुमन तालीमुल इस्लाम का शपथ ग्रहण समारोह 10 अगस्त को
Related stories
Drug De-Addiction Awareness Programme Held at CDFT
Udaipur: A drug de-addiction awareness programme was organized at the College of Dairy and Food Technology (C…
Bhawan Lal Gurjar’s Decisive Leadership Brings Clarity to Rajasthan Vidyapeeth
Udaipur, A significant development at Rajasthan Vidyapeeth has brought the ongoing leadership issue to a deci…
MPUAT Launches Parthenium Weed Eradication Week
Udaipur: Maharana Pratap University of Agriculture and Technology (MPUAT) today launched a week-long Partheni…
Udaipur Gears Up for the Third Vedanta Zinc City Half Marathon with Official Jersey and Poster Reveal
· India’s Most Beautiful Marathon returns on September 6, bringing together runners, travellers, and fitness…