उदयपुर। वित्तीय सेवाएं विभाग, केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कोष पर जिला स्तरीय जागरूकता एवं सहायता शिविर 1 नवंबर को सोलिटेयर गार्डन एंड बैंक्वेट, भुवाना में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ किया जाएगा।

भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा के नेतृत्व एवं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, राजस्थान के मार्गदर्शन में अग्रणी जिला कार्यालय की ओर सेप्रस्तावित इस विशेष शिविर में नागरिकों को अनक्लेम्ड जमा, अनक्लेम्ड बीमा दावे, अनक्लेम्ड डिविडेंड, अनक्लेम्ड शेयर एवं म्यूचुअल फंड आदि की जानकारी एवं दावा प्रक्रिया हेतु सहायता प्रदान की जाएगी। अभियान के दौरान नागरिकों को अपनी अदावाकृत संपत्तियों की खोज, रिकॉर्ड कैसे अपडेट करें और दावा प्रक्रिया कैसे पूरी करें और अदावाकृत वित्तीय संपत्तियाँ का पता लगाने के लिए डिजिटल उपकरणों और चरण दर चरण प्रक्रिया का उपयोग कैसे करे आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, लाभार्थियों को केवाईसी अपडेट, दावा प्रपत्र भरने तथा दस्तावेजों के सत्यापन में भी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में सभी बैंक, बीमा कंपनियां, पेंशन विभाग, प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड तथा निवेशक शिक्षा एवं संरक्षण कोष की सहभागिता रहेगी।
जिला प्रशासन एवं अग्रणी बैंक प्रबंधक ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे पहल का लाभ उठाए। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को उनकी जमा पूँजी एवं निवेश से संबंधित अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उनकी निष्क्रिय या अनक्लेम्ड राशि की प्राप्ति को सरल एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्ति सुनिश्चित करना है।