राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़े के अंतर्गत आज उदयपुर शहर के डॉ भीमराव अंबेडकर मंडल में चांदपोल स्थित पार्किंग के बाहर विकास रथ के माध्यम से यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पिछले दो वर्षों में हुए विकास कार्यों का प्रचार प्रसार किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों को पत्रकों का वितरण किया गया तथा एलईडी के माध्यम से सरकार के दो वर्षों के विकास कार्यों की जानकारी प्रदान की गई।

 

यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पिछले दो वर्षों में आम जनता किसानों महिलाओं छात्र छात्राओं दिव्यांगों एवं असहाय लोगों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं जिनसे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

 

भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि विकास रथ के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी विकास कार्यों की जानकारी पत्रकों के वितरण एवं जनसंवाद के माध्यम से नागरिकों तक पहुंचाई गई तथा उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। रथ यात्रा के दौरान अंबेडकर मंडल क्षेत्र में जगह जगह क्षेत्रवासियों ने विकास रथ का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। आमजन में सरकार के प्रति विश्वास एवं विकास के प्रति सकारात्मक भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

 

इस अवसर पर अंबेडकर मंडल अध्यक्ष रणजीत जी दिगपाल पूर्व मंडल अध्यक्ष बलवीर जी दिगपाल भाजपा शहर जिला मंत्री खुशबु जी मालवीय मंडल उपाध्यक्ष कैलाश सोनी आईटी संयोजक आशीष मेहता हरीश जी चौधरी धर्मेंद्र जी राठौड़ संदीप सोनी गणपत सोनी पुरुषोत्तम जी सुखवाल भेरूलाल जी पहाड़िया दीपक जी कमल जी बागड़ी प्रदीप जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।