उदयपुर : ‘60 बसंत वरिष्ठ नागरिक समूह के 60 सदस्यों ने नाथद्वारा रोड स्थित माँ वैष्णो देवी मंदिर का धार्मिक भ्रमण किया। सर्वप्रथम सभी सदस्यों ने माँ वैष्णो देवी एवं भैरव जी के मंदिर में दर्शन किए। इसके पश्चात् सभी ने नाश्ता किया तथा माँ के मंदिर परिसर में स्थापित दोनों चित्रों के दर्शन किए।

दोपहर में सभी सदस्यों ने सामूहिक भोजन ग्रहण किया। इसके उपरांत आयोजित मासिक बैठक में व्यवस्थापक श्री देव साहब का अध्यक्ष द्वारा सम्मान किया गया तथा वहाँ की उत्तम व्यवस्थाओं की सराहना की गई।

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की कार्यक्रम के दौरान धार्मिक गीतों की प्रस्तुति श्रीमती सरोज चुंडावत, श्रीमती दमानी, श्री वाई. के. मेहता, श्री यादव आदि सदस्यों द्वारा की गई। इसी अवसर पर श्री अवाम व श्रीमती सहलोत को उनके विवाह की स्वर्ण जयंती (५०वीं वर्षगाँठ) पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। श्री सहलोत द्वारा समिति को ₹11 हज़ार की सहयोग राशि प्रदान की गई, जिसके लिए समिति द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम का संचालन समिति के महासचिव इंजीनियर महावीर प्रसाद जैन ने किया। बैठक में कुछ सदस्यों द्वारा भविष्य के लिए उपयोगी सुझाव भी प्रस्तुत किए गए तथा कार्यकारिणी के कार्यों की प्रशंसा की गई, विशेष रूप से अध्यक्ष एवं महासचिव के योगदान का उल्लेख किया गया।

अंत में श्री दमानी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक ग्रुप फोटो एवं चाय के साथ हुआ। सभी सदस्यों ने इस दिनभर के कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।