ओडिशा और त्रिपुरा के नृत्यों ने कराया वहां की संस्कृति से रू-ब-रू
घूमरो-घूमरो श्याम रंग घूमरो... से छाया कश्मीर का लोक नृत्य रौफ
‘हिवड़ा री हूक’ में मेलार्थी कर रहे हैं उत्साह के साथ शिरकत
उदयपुर। गुजरात के आदिवासी डांस राठवा में नर्तकों और नर्तकियों ने जब खूबसूरत बैलेंस का प्रदर्शन किया तो दर्शक सम्मोहित और चकित हो गए। इसमें जब नर्तकियों को अपने कंधों पर खड़ा कर, पिरामिड बना नर्तकों ने डांस किया तो दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से शिल्पग्राम गूंजा दिया। शिल्पग्राम उत्सव के दौरान इस प्रस्तुति मंगलवार की शाम मुक्ताकाशी मंच पर खूब धूम मचाई। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर की ओर से आयोजित किए जा रहे दस दिवसीय शिल्पग्राम उत्सव के तीसरे दिन मंगलवार शाम को मुख्य कार्यक्रम में इसके साथ ही अन्य राज्यों की प्रस्तुतियों ने उत्सव की थीम ‘लोक के रंग-लोक के संग’ को साकार कर दिया। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों के दिलों को झंकृत कर दिया।
मुक्ता काशी मंच पर मंगलवार की शाम मुख्य कार्यक्रम में राजस्थान के नगाड़ा वादन, सफेद आंगी व लाल आंगी गेर के साथ ही चरी डांस ने तमाम दर्शकों का दिल जीत लिया, वहीं इस प्रोग्राम को ओडिशा के संभलपुरी व मणिपुर के लाई हारोबा व कर्नाटक के पूजा कुनिथा डांस ने प्रोग्राम को लोक संस्कृति को साकार कर दिया।
इस शाम को और भी खूबसूरत बनाया घूमरो-घूमरो श्याम रंग घूमरो... फैम कश्मीर के रौफ डांस की प्रस्तुति ने इस गाने के बोलों के साथ सामयीन ने भी जमकर सुर मिलाए और डांस को खूब दाद दी। अपनी अदाकारी, शृंगार और तीव्र, मध्यम एवं धीमी लयकारी के अनूठे समन्वय के लिए मशहूर महाराष्ट्र के लावणी डांस ने दर्शकों को सम्मोहित-सा कर दिया। वहीं, महाराष्ट्र की अन्य डांस फॉर्म मल्लखंभ के करतबों ने दर्शकों को ख्ूब रोमांचित करने के साथ ही उनकी खूब वाहवाही लूटी। यह शाम और लोकरंजक बनाने में पंजाब के लुड्डी और गुजरात के तलवार रास लोक नृत्यों ने दर्शकों में जोश और उत्साह का संचार कर उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया, तो हरियाणा की प्रसिद्ध घूमर पर भी दर्शक जमकर झूमे। कार्यक्रम का संचालन मोहिता दीक्षित और वेदिका दीक्षित ने किया।
कई और रोचक प्रस्तुतियां शामिल होंगी कार्यक्रम मेंरू फुरकान खान
उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि इस उत्सव का मूल उद्देश्य विभिन्न राज्यों की फोक प्रस्तुतियों के साथ ही हस्त शिल्पियों के उत्पादों को उचित मंच प्रदान करने का है। मेवाड़, खासकर उदयपुर शहर के कला प्रेमियों की रुचि का इसकी सफलता में अहम योगदान है। उन्होंने बताया कि इस उत्सव में रोजाना कोई नवाचार शामिल हो रहा है। अगले दिनों में कई और रोचक फोक प्रस्तुतियां मंच पर लोक संस्कृति को साकार करेंगी।
‘हिवड़ा री हूक’ लुभा रहा युवाओं को-
शिल्पग्राम उत्सव के दौरान बंजारा मंच पर ‘हिवड़ा री हूक’ के दूसरे दिन मंगलवार को भी युवाओं में भारी उत्साह देखा गया। वैसे, यह प्रोग्राम हर उम्र के श्रोताओं को लुभा रहा है। इसमें मेलार्थियों ने खुद प्रस्तुतियां देकर लुत्फ उठाया, वहीं गीत-संगीत के बीच के अंतराल में संचालक सौरभ भट्ट की प्रश्नोत्तरी इसे और भी लोकप्रिय बना रही है। क्विज में सही उत्तर देने वालों को उपहार भी दिए जा रहे हैं।
थडों पर लोक संस्कृति साकार-
शिल्पग्राम में विभिन्न थड़ों पर सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक अलग-अलग प्रस्तुतियां मेलार्थियों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं। इनमें मुख्य द्वारा के पास गवरी, आंगन में कच्ची घोडी डांस और करतब दिखाते बाजीगर, देवरा में गोंधल व पोवाड़ा, बन्नी पर मसक वादन, सम पर मांगणियार गायन, दर्पण फूड कोर्ट के पास बीन जोगी व चकरी, भूजोड़ी पर ढोलू कुनिथा, गोवा ग्रामीण पर कठपुतली, दर्पण द्वार पर सुंदरी और बड़ा बाजार में डेरू व घूमट की प्रस्तुतियां मेलार्थियों का मन मोह रही हैं। इनके अलावा बहरूपिया शिल्पग्राम्र प्रांगण में विभिन्न स्थानों पर घूमते हुए मेलार्थियों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। खास बात यह है कि इन सभी प्रस्तुतियों के साथ लोग सेल्फी लेने में बहुत रुचि दिखा रहे हैं। वहीं, प्रांगण में लगे पत्थर के कई शानदार स्कल्पचर जहां लोगों को लुभा रहे हैं, वहीं ये सेल्फी पॉइंट्स भी बन गए हैं।
आज (बुधवार) शाम के खास आकर्षण-
मुक्ताकाशी मंच पर बुधवार शाम के कार्यक्रम में गुजरात के गरबा, जम्मू के जगरना, राजस्थान के नगाड़ा वादन, सहरिया स्वांग व सफेद आंगी गेर, गोवा के देखनी, मणिपुर के लाई हारोबा और कर्नाटक के पूजा कुनिथा, त्रिपुरा के होजगिरी, हरियाणा के घूमर और ओडिशा के संभलपुरी नृत्य की प्रस्तुतियां दर्शकों को रिझाएंगी। वहीं, महाराष्ट्र का आंख के पट्टी बांध भीड़ में से किसी के पास रखा नारियल ढूंढ़ लाने वाले कर्ण ढोल और मल्लखंभ की पेशकश दर्शकों को रोमांचित करेंगी।
Udaipur
शिल्पग्राम उत्सव 2025 राठवा डांस देख रोमांचित हुए दर्शक... लावणी और तलवार रास ने रिझाया
Related stories
Chief Minister Bhajan Lal Sharma Inaugurates and Lays Foundation Stones for Development Works Worth Nearly ₹3,500 Crore
Jaipur: Chief Minister Bhajan Lal Sharma said that, guided by Prime Minister Narendra Modi’s principle of “Sa…
Growth Will Advance with Teamwork, Innovation and Commitment to National Interest: Alka Mundra
Udaipur: Dr. Alka Mundra was felicitated at a dignified ceremony following her appointment as a Director on t…
टीम भावना, नवाचार और राष्ट्रहित की भावना के साथ बढ़ेंगे विकास के कदम - अलका मूंदड़ा
उदयपुर। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के निदेशक मंडल में निदेशक पद पर नियुक्ति के अवसर पर डॉ. अलका मूंदड़ा का…
Udaipur Social Worker Dr. Shailendra Pandya to Address IIT Delhi
Udaipur: Udaipur-based social worker and child rights expert Dr. Shailendra Pandya will address the “India@20…