आबकारी आयुक्त ने विभागीय समीक्षा वीसी में अधिकारियों को दिए निर्देष
उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा कि समस्त अधिकारी सजग व संवेदनषील होकर प्रदत्त दायित्व की पालना करेंगे तो वांछित लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकेगा। कार्य के प्रति लापरवाही एवं अनुषासनहीनता पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
आबकारी आयुक्त नमित मेहता वीडियों कॉफ्रेंस के माध्यम से विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेष सरकार की आबकारी नीति के तहत राजस्व, बंदोबस्त, बकाया वसूली, निरोधात्मक कार्यवाहियां सहित समस्त लक्ष्य समयबद्ध रूप से शत-प्रतिषत पूर्ण किए जाने चाहिए। बैठक में जिलेवार आबकारी राजस्व, बंदोबस्त, मदिरा उठाव, निरोधात्मक गतिविधियां, बकाया वसूली, राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर लंबित विभागीय प्रकरण, जब्त वाहनों की नीलामी, मालखाना निस्तारण आदि की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देषित किया गया।
एक मई से विषेष अभियान
आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने वीसी में समस्त उपायुक्त ईपीएफ, जिला आबकारी अधिकारी एवं आबकारी निरीक्षकों को निर्देषित करते हुए कहा कि प्रदेष में अवैध शराब के परिवहन, भण्डारण, विक्रय की रोकथाम के लिए विषेष निरोधात्मक अभियान एक से 15 मई तक चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान आबकारी निरोधक दल पुख्ता कार्यवाहियां करना सुनिष्चित करेंगे। जिन जिलों में अपेक्षा के अनुरूप कार्यवाहियां नही होगी उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैठक में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत ने पीपीटी प्रजेन्टेषन के माध्यम से विभिन्न जिलों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसी क्रम में राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं मुख्यमंत्री जनसुनवाई के लंबित विभागीय प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देष भी दिए गए।
इस अवसर पर अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रषासन अनिल कुमार शर्मा, वित्तिय सलाहकार सुनिता विजय, उपायुक्त ईपीएफ प्रद्युम्न सिंह चुण्डावत सहित प्रदेष के समस्त जोन के अतिरिक्त आयुक्त, उपायुक्त ईपीएफ, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक मौजूद रहे।
Udaipur
राजस्व, बंदोबस्त के लक्ष्य सजग होकर पूर्ण करें - नमित मेहता
Related stories
Independence Day Celebrations Held with Great Enthusiasm
Sri Ganganagar: The main Independence Day समारोह was held with great enthusiasm on Saturday, August 15, 2026,…
Independence Day Celebrations Held with Great Enthusiasm
Sri Ganganagar: The main Independence Day Held was held with great enthusiasm on Saturday, August 15, 2026, a…
80th Independence Day Celebrated at Maharana Mewar Vidya Mandir
The 80th Independence Day was celebrated with great enthusiasm at Maharana Mewar Vidya Mandir, Ambamata, Udai…
80th Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Maharana Mewar Public School, Udaipur
The 80th Independence Day was celebrated with great enthusiasm and patriotic spirit at Maharana Mewar Public…