श्रीगंगानगर। राजस्थान उच्च न्यायालय एवं माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त-2026) के शुभ अवसर पर शनिवार को श्री रवीन्द्र कुमार (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीगंगानगर द्वारा जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर पर ध्वजारोहण किया गया।
इस दौरान जिला मुख्यालय पर पदस्थापित न्यायिक अधिकारीगण व न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इसके साथ ही माननीय रालसा, जयपुर के निर्देशानुसार वृक्षारोपण महाअभियान के तहत श्री रवीन्द्र कुमार (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीगंगानगर सहित जिला मुख्यालय पर पदस्थापित न्यायिक अधिकारीगण द्वारा नवीन न्यायालय निर्माणाधीन भवन परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पौधारोपण कार्यक्रम में श्री राजेश कुमार न्यायाधीश एसीडी कोर्ट, श्री मदनगोपाल आर्य न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय सं. 01, श्री सी.बी. सिंह न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय सं. 02, श्रीमती सरिता स्वामी न्यायाधीश महिला उत्पीड़न प्रकरण न्यायालय, श्रीमती सुषमा पारिक न्यायाधीश एससी/एसटी न्यायालय, श्री रवि प्रकाश सुथार सचिव जि.वि.से.प्रा., श्री नरेश कुमार जैन न्यायाधीश मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय एवं श्री सिद्धार्थ गोदारा न्यायाधीश न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय, श्रीमती रेणुबाला न्यायाधीश न्यायिक मजिस्ट्रेट सं. 02, सुश्री गीता सारण न्यायाधीश ग्राम न्यायालय, श्रीमती निधि बेनीवाल न्यायाधीश अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सं 02, श्रीमती निधि पूनिया न्यायाधीश विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट एन.आई एक्ट सं. 01 व श्रीमती प्रियंका सोनी न्यायाधीश न्यायिक मजिस्ट्रेट सं. 01, श्रीगंगानगर उपस्थित रहे।इस शुभ अवसर पर माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने यह अपील की कि निर्माणाधीन नवीन न्यायालय परिसर में पौधारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण करना जरूरी है ताकि आने वाले समय में नवीन न्यायालय परिसर का वातावरण पर्यावरणीय अनुकूलित रहे।
इसके अतिरिक्त श्री रवि प्रकाश सुथार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीगंगानगर द्वारा एडीआर भवन परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान चीफ एलएडीसी श्री रोहताश यादव, असिस्टेंट एलएडीसी श्री अमनदीप चलाना, श्री नरपेन कम्बोज, श्री तुषार गुप्ता तथा समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।