श्रीगंगानगर। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2026) का मुख्य समारोह शनिवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय के खेल प्रांगण में समारोहपूर्वक आयोजित हुआ।

मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने प्रातः 9.05 बजे ध्वजारोहण किया। मुख्य समारोह में जिला कलक्टर ने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली।

मार्च पास्ट में आरएसी, राजस्थान पुलिस, महिला पुलिस, बॉर्डर होमगार्ड, अरबन होमगार्ड, एनसीसी सीनियर छात्रा, एनसीसी सीनियर छात्र, हिन्दुस्तान स्काउट और भारत स्काउट गाईड की टुकडियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार ने महामहिम राज्यपाल का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का पठन किया।

कार्यक्रम में श्री यादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष श्री प्रहलाद टाक, श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी, सादुलशहर विधायक श्री गुरवीर सिंह बराड़, एसपी श्री हरिशंकर सहित अन्य ने उपस्थित स्वतंत्रता सेनानियों व वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने आर्कषक व्यायाम प्रदर्शन किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहाणी चिल्ड्रन एकेडमी, बिरला पब्लिक स्कूल, टाइनी टॉटस, श्री आत्मवल्लभ जैन पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

उल्लेखनीय कार्य करने वाले संस्थाओं, व्यक्तियों, कार्मिकों, विद्यार्थियों, खिलाडियों के अलावा कार्यक्रम में परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देने पर विद्यालयों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला प्रमुख श्री दुलाराम इंदलिया, जिला परिषद सीईओ श्री गिरधर, एसडीएम गंगानगर श्री गौतम नयन, श्री कैलाश शर्मा, नगरपरिषद आयुक्त श्री मिलखराज चुघ, डॉ. अजय सिंघला, श्री विजय कुमार, श्री मोहनलाल अरोड़ा, श्री दिनेश राजपुरोहित, एएसपी श्री दीपक शर्मा, श्री रतनलाल गणेशगढिया, श्री शिवप्रकाश तेहरपुरिया, श्री अशोक चाण्डक सहित अन्य उपस्थित रहे।

श्री भारत सिडाना, श्री अमृतपाल, श्रीमती मीनाक्षी आहूजा ने मंच संचालन किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक श्री वीरेन्द्रपाल सिंह ने उपस्थितजनों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।