श्रीगंगानगर। पशु विज्ञान केंद्र, सूरतगढ़ परिसर में केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. राजकुमार बेरवाल, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष कुमार, ऐटा, करणी सिंह राठौड़ और समस्त पशु विज्ञान केन्द्र, सूरतगढ़ स्टाफ द्वारा शनिवार को 80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष में राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया गया।
डॉ. राजकुमार बेरवाल ने कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि हमें देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए सदैव कार्य करना चाहिए।
उन्होंने देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया।
उन्होंने सभी को देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।डॉ. राजकुमार बेरवाल को उपखण्ड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट जय प्रकाश मीना (आईएएस) द्वारा पशुपालन प्रसार शिक्षा में उत्कर्ष कार्य करने पर प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।