श्रीगंगानगर । जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरीशंकर के नेतृत्व में ंजारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत सादुलशहर क्षेत्र के अलीपुरा गांव में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता नाटक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में गांव के सैकड़ों ग्रामीणों, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के श्री विक्रम ज्याणी की रेड आर्ट्स थिएटर ग्रुप की टीम के कलाकार लक्ष्या ज्याणी एवं सहीराम ने प्रभावशाली और भावनात्मक नाट्य मंचन के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
कलाकारों ने संदेश दिया कि नशा हम नहीं खाते, बल्कि नशा हमारे पूरे परिवार को खा जाता है।
एक व्यक्ति की गलती की सजा पूरा परिवार भुगतता है।कलाकार लक्ष्या ज्याणी ने कहा, ”बेटी से उसके पिता को छीनने वाला नशा है, मॉं से उसका बेटा छीनने वाला नशा है और बहन से उसका भाई छीनने वाला भी नशा ही है।
अभी भी समय है, संभल जाइए। परिवार से बढ़कर कोई नशा नहीं हो सकता।“ नाटक के समापन पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने हाथ उठाकर जीवनभर किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।सीआई श्री मलकीत सिंह ने कहा कि नशा समाज में दीमक की तरह फैल रहा है और इसे जड़ से समाप्त करने के लिए पुलिस, प्रशासन और आमजन सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अपराधियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दर्शन कुमार ने कहा कि विद्यालय प्रशासन सदैव नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए ऐसे जागरूकता अभियानों के साथ खड़ा है।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार व समाज को भी इस बुराई से बचाने