श्रीगंगानगर। लायंस इंटरनेशनल (प्रांत 3233-ई प्रथम) के प्रांतपाल डॉ. आशुतोष वशिष्ठ ने हरीश उपनेजा को जीएलटी को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया है।
हरीश उपनेजा लगभग 38 वर्षों से लायंस क्लब से जुड़े हुए हैं। वे पूर्व में क्लब सचिव, क्लब अध्यक्ष एवं जोन चेयरमैन सहित अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रांतीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।
उनको लॉयन पंडित के नाम से भी जाना जाता है।नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने प्रांतपाल डॉ. आशुतोष वशिष्ठ, प्रांतीय सचिव अरविंद खुराना, प्रांतीय कोषाध्यक्ष अर्पिता वशिष्ठ एवं डिस्ट्रिक पीआरओ आशीष अरोड़ा का आभार व्यक्त करते कहा कि इस नए गए दायित्व को वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।