श्रीगंगानगर। लंबे अंतराल के बाद वरिष्ठ पत्रकार भीम शर्मा एक बार पुनः रेलवे की जेडआरयूसीसी में सदस्य मनोनीत किये गए है। रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने अपने ‘‘पर्सनल इंट्रेस्ट’’ कोटा में यह मनोनयन किया है, उनके मनोनयन पर इलाके के अनेक लोगों, रेलवे के अधिकारियों, कर्मचारियों, विभिन्न संगठनों, राजनीतिज्ञों ने प्रसन्नता जताई है।
रेलवे के मामलों में वर्षों से बिना पद के भी सक्रिय रहने वाले भीम शर्मा ने अपने मनोनयन के बाद कहा कि रेलवे के कार्यों के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं क्षेत्रीय सांसदों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास के कार्य करवाएंगे। अपने मनोनयन के लिये श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का विशेष आभार जताया है।