श्रीगंगानगर। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा निर्देशित एक्शन प्लान के अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश), श्रीगंगानगर द्वारा विशेष रूप से सक्षम दिव्यांग व्वक्तियों के लिए सोमवार को एलकेसी श्री जगदम्बा अंध विद्यालय समिति, श्रीगंगानगर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस दौरान मौके पर श्री नवीत धींगड़ा मैनेजर अंधविद्यालय भी उपस्थित रहे। एडीजे श्री रवि प्रकाश सुथार द्वारा अंधविद्यालय समिति में अध्ययनत अलग-अलग कक्षाओं में जाकर विमंदित छात्र-छात्राओं द्वारा ग्रहण की जारी शिक्षा में बारे में जानकारी ली गई।

समिति में कोई अव्यवस्था नहीं पाई गई। इस दौरान एडीजे श्री सुथार द्वारा उप प्रधानाध्यापक को विधिक सेवा अधिनियम 1987 के बारे में, निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर, बाल विवाह, बाल श्रम, साईबर फ्रॉड, लोक अदालत सहित केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत करवाया गया।