देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर आदिवासी नेता, स्वतंत्रता सेनानी, जल-जंगल-जमीन के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले बिरसा मुण्डा की जयंती तथा आचार्य विनोबा भावे की पुण्यतिथि पर शनिवार को “रक्षाबंधन” धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर शर्मा ने बताया कि बिरसा मुण्डा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे, जिन्होंने आदिवासी समाज के हक, सम्मान और अधिकारों के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। आचार्य विनोबा भावे ने भूदान आंदोलन के माध्यम से समाज में शांति, सद्भाव और समानता का संदेश दिया। दोनों महापुरुषों का त्याग, सेवा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण आज भी प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर सुभाष चित्तौड़ा, अशोक तंबोली, भगवती प्रजापत, कन्हैयालाल मेनारिया, योकल कांतीवाल, संजय मंदवानी, नरेश स्वामी, कृपाशंकर मिश्रा, सज्जाद खान, नरेंद्र सर्राफ, ओमप्रकाश आगाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।