उदयपुर। श्री देवेन्द्र धाम ट्रस्ट द्वारा महाश्रमणी पुष्पवती जी म.सा. की जन्म जयंती एवं बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पुष्प बाल मेला 2025 का श्री देवेंद्र धाम परिसर में समाजसेवी सुनील मेहता,आरएएस दिव्यानी वर्डिया, ट्रस्ट की कार्यकारी अध्यक्ष रजनी वीरेंद्र डांगी एवं समाज के गणमान्यजनों की उपस्थिति में भव्य शुभारंभ हुआ।
आयोजन समिति के जय सिंघवी ने बताया कि मेले के प्रथम दिन 60 स्टॉल्स का सफल संचालन हुआ, जहाँ शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक खरीदारी कर मेले का आनंद लिया।
सहयोगी संस्था सोहन कवर महिला मंडल द्वारा आयोजित “रिश्ता की बहार” डांस प्रतियोगिता ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं पपेट शो ने बच्चों का दिल जीता और लाइव म्यूजिक ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया।
आयोजन समिति से अर्पित बड़ाला ने बताया कि रविवार को बच्चों की आयु वर्गानुसार विशेष प्रतियोगिताएँ तथा महिलाओं के लिए जैन मेगा हाउसी का आयोजन होगा।
कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट से मान सिंह रांका, विजय सिंह छाजेड़, प्रकाश झगड़ावत, मुकेश चैधरी, सुरेश बड़ाला, हिम्मत मेहता, रमेश खोखावट , कालूलाल सिंघवी, दिनेश चोरड़िया, संगीता वर्डिया , राजेंद्र लोढ़ा , प्रकाश वर्डिया तथा समाज के गणमान्यजन गणेश लाल सिसोदिया, संदीप बोलिया, आर.के. जैन, सुरेश चापलोत आदि उपस्थित रहे। महिला मंडल से संध्या नाहर, सुमित्रा सिंघवी, ऐश्वर्या पगारिया,पुष्प मोदी आदि की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।
Udaipur
श्री देवेंद्र धाम में पुष्प बाल मेला 2025 ने खींचा शहरवासियों का ध्यान, हुआ उद्घाटन’
महाश्रमणी पुष्पवती जी म.सा. जन्म जयंती एवं बाल दिवस पर पुष्प बाल मेला 2025 का भव्य शुभारंभ
Related stories
GMCH:Rare ‘Black Pigment Cancer’ Successfully Treated
Udaipur: Primary anorectal malignant melanoma, commonly referred to as “black pigment cancer,” is an extremel…
Paras Health Udaipur Successfully Reconstructs Jaw Affected by Oral Cancer
Udaipur, Paras Health Udaipur has successfully performed a complex jaw reconstruction surgery on a patient wh…
The trailer for producer Jayant Srivastava's Bhojpuri film "Pratishodh" has been released.
Mumbai, The official trailer for "Pratishodh," a film produced under the banner of Jayant Films & Entertainme…
Road Safety Awareness Drive at SPSU
The NCC cadets of Sir Padampat Singhania University (SPSU) organised a Road Safety Awareness Drive on August…