जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा के तहत नगर निगम उदयपुर द्वारा शहरभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में निगम कर्मचारियों ने पांच प्रमुख स्थानों पर भव्य रैलियाँ निकालकर सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता एवं आदिवासी वीरों के योगदान का संदेश दिया।
निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा देश की आज़ादी एवं सामाजिक जागरण के प्रतीक रहे हैं। उनकी जयंती को निगम कर्मचारियों द्वारा प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया। आयुक्त ने कहा कि बिरसा मुंडा के आदर्श सभी के लिए प्रेरणादायी हैं, इसी संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ रैलियों में भाग लिया। रैली के दौरान कर्मचारियों ने “बिरसा मुंडा अमर रहे” तथा “भारत माता की जय” के नारे लगाकर शहरवासियों को राष्ट्रप्रेम एवं एकता का संदेश दिया। विभिन्न मार्गों पर निकली रैलियों में स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता दिखाई। रैलियाँ सूरजपोल से बापू बाजार होते हुए देहली गेट तक, हाथीपोल से अश्विनी बाजार होते हुए देहली गेट तक, 100 फीट रोड आयड पुलिया से बेकनी पुलिया तक, गोवर्धन विलास चुंगी नाका से सीए सर्कल होते हुए पुनः चुंगी नाका तक तथा नारायण सेवा रोड से चार प्रमुख मार्गों पर निकाली गईं। सभी स्थानों पर कर्मचारियों ने अनुशासित रूप से चलकर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
नगर निगम द्वारा आयोजित रैली में उपायुक्त दिनेश मंडोवरा, स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र श्रीमाली, सुभाष चंद्र शर्मा के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Udaipur
जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा: नगर निगम ने निकाली सामाजिक समरसता रैली
Related stories
GMCH:Rare ‘Black Pigment Cancer’ Successfully Treated
Udaipur: Primary anorectal malignant melanoma, commonly referred to as “black pigment cancer,” is an extremel…
Paras Health Udaipur Successfully Reconstructs Jaw Affected by Oral Cancer
Udaipur, Paras Health Udaipur has successfully performed a complex jaw reconstruction surgery on a patient wh…
The trailer for producer Jayant Srivastava's Bhojpuri film "Pratishodh" has been released.
Mumbai, The official trailer for "Pratishodh," a film produced under the banner of Jayant Films & Entertainme…
Road Safety Awareness Drive at SPSU
The NCC cadets of Sir Padampat Singhania University (SPSU) organised a Road Safety Awareness Drive on August…