उदयपुर। यह एक बार फिर साबित हुआ कि असाधारण प्रतिभा उम्र की सीमाओं से परे होती है। उदयपुर के होनहार छात्र तन्मय दरक ने अपनी अद्भुंत स्मरण शक्ति और एकाग्रता से ऐसा कीर्तिमान रचा है, जिसने पूरे प्रदेश का मान बढ़ा दिया है। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में पहले ही नाम दर्ज करा चुके तन्मय ने अब एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान बनाकर नई उपलब्धि हासिल की है।
तन्मय ने ब्लाइंडफोल्ड एक्टिविटी में शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 7 मिनट में 76 ऐतिहासिक स्मारकों और प्रमुख लैंडमार्क्स की पहचान कर उनके नाम बताए। खास बात यह रही कि उन्होंने यह उपलब्धि आंखों पर पट्टी बांधकर हासिल की। फ्लैश कार्ड्स के माध्यम से प्रदर्शित चित्रों को पहचानना और इतनी तेजी से सटीक उत्तर देना उनकी असाधारण मानसिक क्षमता को दर्शाता है। इस उपलब्धि के समय उनकी उम्र 11 वर्ष 7 माह 5 दिन थी, जबकि इस रिकॉर्ड की आधिकारिक पुष्टि फरवरी 2026 में हुई।
इस सफलता के पीछे विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी अहम रहा। क्रिएंजा की संस्थापक डॉ. पश्मीना जैन द्वारा दिए गए वैज्ञानिक प्रशिक्षण ने तन्मय की एकाग्रता और स्मरण शक्ति को निखारा। वहीं जयपुर स्थित ।ठब् । ठतंपद ब्वंबी के प्रशिक्षक प्रवीण पारीक और निशा पारीक द्वारा दिए गए सेंसरी एनहांसमेंट प्रशिक्षण और नियमित अभ्यास ने इस उपलब्धि को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
तन्मय के पिता सत्येंद्र दरक और माता नेहा दरक ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि सही दिशा, सकारात्मक माहौल और निरंतर अभ्यास से बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारा जा सकता है।
तन्मय की इस शानदार उपलब्धि से उदयपुर ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान में गर्व का माहौल है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में तन्मय दरक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगे।
Udaipur
आंखों पर पट्टी, दिमाग में कमालः
उदयपुर के तन्मय दरक ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम
Related stories
Independence Day Celebrations Held with Great Enthusiasm
Sri Ganganagar: The main Independence Day समारोह was held with great enthusiasm on Saturday, August 15, 2026,…
Independence Day Celebrations Held with Great Enthusiasm
Sri Ganganagar: The main Independence Day Held was held with great enthusiasm on Saturday, August 15, 2026, a…
80th Independence Day Celebrated at Maharana Mewar Vidya Mandir
The 80th Independence Day was celebrated with great enthusiasm at Maharana Mewar Vidya Mandir, Ambamata, Udai…
80th Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Maharana Mewar Public School, Udaipur
The 80th Independence Day was celebrated with great enthusiasm and patriotic spirit at Maharana Mewar Public…