उदयपुर | उदयपुर जिले में समर्थन मूल्य पर *गेहूं खरीद केंद्रों पर व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित है, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों द्वारा पूर्व में ऑनलाइन स्लॉट बुक करने के बावजूद कई खरीद केंद्रों पर सुबह से किसान अपनी उपज लेकर खड़े हैं, लेकिन सहकारी समितियों द्वारा खरीद प्रक्रिया समय पर प्रारंभ नहीं की जा रही है।
खरीद केंद्रों पर मजदूरों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण तौल कार्य अत्यंत धीमी गति से हो रहा है। तेज धूप और अव्यवस्था के चलते किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उनकी फसल के खराब होने का खतरा भी बढ़ गया है।
भारतीय किसान संघ, उदयपुर द्वारा इस स्थिति को अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक बताया गया है। संगठन ने जिला प्रशासन से मांग की है कि तुरंत संज्ञान लेकर सभी खरीद केंद्रों पर गेहूं खरीद कार्य सुचारू रूप से प्रारंभ करवाया जाए। साथ ही किसानों के लिए छाया, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो किसानों को आंदोलन एवं धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
भारतीय किसान संघ ने स्पष्ट किया है कि किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।
*हम हमारा अधिकार मांगते, नहीं किसी से भीख मांगते हैं*
*जब तक दुखी किसान रहेगा, धरती पर तूफान रहेगा*
Udaipur
गेहूं खरीद केंद्रों में व्यवस्था बदहाल, किसानों में आक्रोश
Related stories
Independence Day Celebrations Held with Great Enthusiasm
Sri Ganganagar: The main Independence Day समारोह was held with great enthusiasm on Saturday, August 15, 2026,…
Independence Day Celebrations Held with Great Enthusiasm
Sri Ganganagar: The main Independence Day Held was held with great enthusiasm on Saturday, August 15, 2026, a…
80th Independence Day Celebrated at Maharana Mewar Vidya Mandir
The 80th Independence Day was celebrated with great enthusiasm at Maharana Mewar Vidya Mandir, Ambamata, Udai…
80th Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Maharana Mewar Public School, Udaipur
The 80th Independence Day was celebrated with great enthusiasm and patriotic spirit at Maharana Mewar Public…