उदयपुर। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान पीएसी एजुकेशन के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए एसीसीए परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में संस्थान द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सफल विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान की डायरेक्टर मीनाक्षी भेरवानी ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पीएसी एजुकेशन में विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रखा जाता, बल्कि उन्हें प्रैक्टिकल नॉलेज, सतत मार्गदर्शन और अनुशासित वातावरण प्रदान किया जाता है, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ हर चुनौती का सामना कर सकें।
इस वर्ष एसीसीए एफिलिएट्स के रूप में चार प्रतिभाशाली विद्यार्थियोंकृप्रथम नेभनानी, हुसैन अली बोहरा, साक्षी काबरा और इशांत सोमानीने उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। समारोह में इन सभी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा हसन मोहम्मद, भव्या खत्री, रघुवीर सिंह, नवनीत कौर, मोहम्मद पृथ्वीराज, काशव जैन, रुद्र सेन, काव्या भंसाली, वंशिका सोमानी, आदित्य सिंह, मोइज़ तमातिया, बुरहानुद्दीन भालम, मरिया हुसैन, शाहीन बानू, लक्षिता सोमानी, दक्ष अग्रवाल, होज़ेफा पटवा, अभिप्सा दुग्गर, हातीम अली शाह, उन्नति जैन, सैयद ओज़ान अली, मैत्री पंवार, अक्षिता सामदानी, रिधिमा लड्डा, योक्शित करड़ा, भूपेंद्र डांगी, नाहर सिंह राठौड़, ऋषिका लालवानी, गर्वित टाक, अमतुल्लाह चक्कीवाला, विधि अग्रवाल, दीपांशु बोहरा, खुशी तेवानी, अली असगर पटवा सहित अन्य विद्यार्थियों को भी मंच पर सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों के चेहरों पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी। अंत में संस्थान परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी समर्पण और मेहनत के साथ सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया।
Udaipur
पीएसी एजुकेशन के छात्रों ने रचा सफलता का इतिहास, एसीसीए में शानदार प्रदर्शन पर भव्य सम्मान समारोह
Related stories
Independence Day Celebrations Held with Great Enthusiasm
Sri Ganganagar: The main Independence Day समारोह was held with great enthusiasm on Saturday, August 15, 2026,…
Independence Day Celebrations Held with Great Enthusiasm
Sri Ganganagar: The main Independence Day Held was held with great enthusiasm on Saturday, August 15, 2026, a…
80th Independence Day Celebrated at Maharana Mewar Vidya Mandir
The 80th Independence Day was celebrated with great enthusiasm at Maharana Mewar Vidya Mandir, Ambamata, Udai…
80th Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Maharana Mewar Public School, Udaipur
The 80th Independence Day was celebrated with great enthusiasm and patriotic spirit at Maharana Mewar Public…