उदयपुर। तेज गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने के मकसद से राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर के सेवा मन से अभियान के तहत वास भुताला और शहर के अंबामाता क्षेत्र में स्थित सरकारी स्कूल के बच्चों व गुरुजनों ने स्कूल परिसर में परिंडे लगाए।
शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय वास भूताला में स्कूल के प्रिंसिपल हीरसिंह के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने स्कूल परिसर में परिंडे लगाए। बच्चों ने नियमित पानी भरने की जिम्मेदारी भी ली है। राजस्थान समाज सेवा संस्थान अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि शहर के अंबामाता क्षेत्र में स्थित राजकीय मास्टर किशनलाल वर्मा उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुजनों ने पक्षियों के लिए परिंडे लगाए। स्कूल स्टाफ ने संस्थान के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के इस दौर में परिंडे लगाने की सेवा सकारात्मक पहल है। संस्थान की उपाध्यक्ष मंजूलता ने बताया कि संस्थान की तरफ से आमजन को निशुल्क परिंडे वितरित किए जा रहे है। गर्मी के इस सीजन में अब तक उदयपुर के विभिन्न क्षेत्रों में परिंडे वितरित किए जा चुके है।