उदयपुर | नारी शक्ति के सम्मान एवं स्वाभिमान के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आगामी 25 अप्रैल 2026 शनिवार को प्रातः 9 बजे आयोजित होने वाली जन आक्रोश महिला पदयात्रा के सफल संचालन हेतु पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष द्वारा लगातार नारी शक्ति के सम्मान को ठेस पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पदयात्रा को सफल बनाएं और नारी शक्ति के स्वाभिमान की आवाज को बुलंद करें।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद सामर ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी शक्ति देश की आधारशिला है और उसके सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा केवल विरोध नहीं बल्कि समाज को जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम बनेगी और महिला शक्ति की एकजुटता का परिचय देगी।
महिला वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नारी शक्ति के सम्मान की रक्षा के लिए हर महिला को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा महिलाओं के आत्मसम्मान की आवाज है और इसके माध्यम से समाज में एक सशक्त संदेश जाएगा कि नारी के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने कहा कि इस अवसर पर किरण तातेड़ हंसा माली पिंकी मांडावत डॉ सोनिका जैन मीनू चौहान प्रतिभा नागदा मीनू कंवर सुभाषिनी शर्मा भावना चौहान बबीला लॉरेंस माधुरी राठौड़ अनुभा सक्सेना प्रेमलता सहित अनेक महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में पदयात्रा की रूपरेखा व्यवस्थाओं एवं जनसंपर्क को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। महिला मोर्चा ने संकल्प लिया कि यह पदयात्रा नारी सम्मान की एक मजबूत आवाज बनकर उभरेगी।
Udaipur
नारी शक्ति का स्वाभिमान विपक्ष का अपमान — महिला मोर्चा ने भरी हुंकार
भव्य आक्रोश महिला पदयात्रा शनिवार को
Related stories
Independence Day Celebrations Held with Great Enthusiasm
Sri Ganganagar: The main Independence Day समारोह was held with great enthusiasm on Saturday, August 15, 2026,…
Independence Day Celebrations Held with Great Enthusiasm
Sri Ganganagar: The main Independence Day Held was held with great enthusiasm on Saturday, August 15, 2026, a…
80th Independence Day Celebrated at Maharana Mewar Vidya Mandir
The 80th Independence Day was celebrated with great enthusiasm at Maharana Mewar Vidya Mandir, Ambamata, Udai…
80th Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Maharana Mewar Public School, Udaipur
The 80th Independence Day was celebrated with great enthusiasm and patriotic spirit at Maharana Mewar Public…