उदयपुर। उदयपुर इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक अध्यक्ष रमेश शाह की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें 9 सदस्यों की उपस्थिति रही। बैठक में संगठन के सशक्त विस्तार और व्यापारिक गतिविधियों को नई दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक की शुरुआत अध्यक्ष रमेश शाह के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने संगठन को व्यापक स्वरूप देने और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प दोहराया।
अध्यक्ष ने इस वर्ष नवरात्रि से दीपावली के बीच एक भव्य द्वि-दिवसीय मेगा इवेंट आयोजित करने की घोषणा की। इस आयोजन में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि, डिस्ट्रीब्यूटर और अपकंट्री डीलर्स को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन व्यापारिक संबंधों को मजबूत करेगा और नए अवसरों के द्वार खोलेगा।
बैठक में सदस्यता विस्तार पर विशेष जोर देते हुए अधिक से अधिक नए सदस्यों को जोड़ने का आह्वान किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि संगठन से जुड़ने के बाद मिलने वाले लाभ सदस्यों को लंबे समय तक जोड़कर रखते हैं। साथ ही, प्रस्तावित कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने की रणनीति भी तय की गई।
सचिव के. के. गुप्ता ने पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सभी सदस्यों ने सराहा और आगामी वर्षों में इन्हें निरंतर जारी रखने का निर्णय लिया गया।
बैठक में वर्ष 2026-28 के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। इसमें व्यापारिक सेमिनार एवं वर्कशॉप, टेक्नोलॉजी अपडेट कार्यक्रम, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु नियमित बैठकें, सामाजिक सरोकारों के तहत रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर, राष्ट्रीय पर्वों का आयोजन तथा सरकारी नीतियों पर मार्गदर्शन कार्यक्रम शामिल हैं।
सदस्यों ने संगठन में एकजुटता को सफलता का मूल आधार बताते हुए आपसी सहयोग और समन्वय बनाए रखने पर बल दिया। सभी ने कार्यकारिणी के निर्णयों को लागू करने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में अध्यक्ष द्वारा सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Udaipur
इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारियों का बड़ा फैसलाः उदयपुर में होगा द्वि-दिवसीय मेगा इवेंट, विकास का रोडमैप तैयार
Related stories
Independence Day Celebrations Held with Great Enthusiasm
Sri Ganganagar: The main Independence Day समारोह was held with great enthusiasm on Saturday, August 15, 2026,…
Independence Day Celebrations Held with Great Enthusiasm
Sri Ganganagar: The main Independence Day Held was held with great enthusiasm on Saturday, August 15, 2026, a…
80th Independence Day Celebrated at Maharana Mewar Vidya Mandir
The 80th Independence Day was celebrated with great enthusiasm at Maharana Mewar Vidya Mandir, Ambamata, Udai…
80th Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Maharana Mewar Public School, Udaipur
The 80th Independence Day was celebrated with great enthusiasm and patriotic spirit at Maharana Mewar Public…