उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी की जमुई बिहार से युवा विधायक एवं पूर्व खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह का मेवाड़ की पावन धरा पर आगमन हुआ। उदयपुर पहुंचने पर भाजपा शहर जिला द्वारा पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर श्रेयसी सिंह ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड को पार्टी पदाधिकारियों एवं बिहार प्रवासी समाज के गणमान्यजनों के साथ सुना।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़ ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि श्रेयसी सिंह एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व हैं जिन्होंने खेल जगत में देश का गौरव बढ़ाने के साथ-साथ राजनीति में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कॉमनवेल्थ खेलों में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक प्राप्त कर “गोल्डन गर्ल” के रूप में पहचान बनाई और वर्तमान में एक सशक्त जनप्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रही हैं।
अपने संबोधन में श्रेयसी सिंह ने संगठन की मजबूती जनभागीदारी एवं राष्ट्र निर्माण के विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास आत्मनिर्भरता और वैश्विक पहचान के नए आयाम स्थापित किए हैं। ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम है जो समाज के हर वर्ग को सकारात्मक कार्यों से जोड़ता है।
इस दौरान उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह विधेयक देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि विभिन्न राजनीतिक कारणों से इस बिल को प्रभावी रूप से लागू होने में बाधाएं उत्पन्न की गईं जो महिला सशक्तिकरण के प्रति उनकी असंगत सोच को दर्शाता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जनसेवा एवं राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प दोहराया।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा कार्यालय मंत्री मांगूसिंह रावत सरदार पटेल मंडल महामंत्री विजय प्रजापत गजेंद्र अग्रवाल हेमेन्द्र सिसोदिया आईटी सह संयोजक दीपक कुमावत किसान मोर्चा मंत्री मदनलाल सेन प्रवासी बिहारी समाज के अध्यक्ष रंजन कुमार पाण्डेय उपाध्यक्ष संतोष कुमार सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन शहर जिला महामंत्री देवीलाल सालवी द्वारा किया गया तथा अंत में आभार व्यक्त किया गया।
Udaipur
मेवाड़ की पावन धरा पर श्रेयसी सिंह का आगमन पार्टी कार्यालय में सुनी मन की बात
Related stories
Independence Day Celebrations Held with Great Enthusiasm
Sri Ganganagar: The main Independence Day समारोह was held with great enthusiasm on Saturday, August 15, 2026,…
Independence Day Celebrations Held with Great Enthusiasm
Sri Ganganagar: The main Independence Day Held was held with great enthusiasm on Saturday, August 15, 2026, a…
80th Independence Day Celebrated at Maharana Mewar Vidya Mandir
The 80th Independence Day was celebrated with great enthusiasm at Maharana Mewar Vidya Mandir, Ambamata, Udai…
80th Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Maharana Mewar Public School, Udaipur
The 80th Independence Day was celebrated with great enthusiasm and patriotic spirit at Maharana Mewar Public…