उदयपुर | पंजाब के महामहिम राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासन श्री गुलाबचंद कटारिया का दो दिवसीय प्रवास हेतु उदयपुर एयरपोर्ट पर हुआ आगमन जहां पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर शहर विधायक ताराचंद जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवींद्र श्रीमाली चंद्रगुप्त सिंह चौहान पूर्व जिला महामंत्री डॉ किरण जैन पूर्व डेयरी अध्यक्ष गीता पटेल, डालचंद डांगी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हीरालाल डांगी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष बाबूलाल ओड, शहर जिला कोषाध्यक्ष रवि नाहर जिला उपाध्यक्ष राजकुमार चित्तौड़ा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अरविंद दुग्गड़, शंकर सालवी प्रदीप रवानी अशोक मालवीय प्रकाश जैन सुभाषिनी शर्मा, जितेंद्र मारू सुनील जैन सुनील वसीटा, यशवंत साहू प्रहलाद चौहान दिलीप भाटी शाहिद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मीडिया संभाग प्रभारी ने बताया कि महामहिम राज्यपाल श्री कटारिया विभिन्न गणेश उत्सव में अपनी उपस्थिति प्रदान करेंगे मंगलवार 15 सितंबर को जैन समाज की संवतसरी कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगे 16 सितंबर को भी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगेरात्रि 8:00 बजे डबोक एयरपोर्ट से दिल्ली हेतु प्रस्थान कर जाएंगे जहां 17 सितंबर को प्रातः केंद्रीय मंत्रियों से भेंट कर चंडीगढ़ हेतु प्रस्थान कर जाएंगे।