उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) की ओर से 13 सितंबर को गुलमोहर विला, लखावली, उदयपुर में बीसीआई पिकनिक का आयोजन किया गया। पिकनिक में बीसीआई के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और फन, फूड, गेम्स एवं विभिन्न स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का भरपूर आनंद लिया।
पिकनिक का उद्देश्य सदस्यों को बिजनेस नेटवर्किंग से अलग एक खुशनुमा माहौल में एक-दूसरे के साथ समय बिताने और आपसी मेलजोल को मजबूत करने का अवसर प्रदान करना था। पूरे दिन सदस्यों ने मनोरंजक खेलों, ग्रुप एक्टिविटीज और स्पोर्ट्स में हिस्सा लिया। हंसी-मजाक, मनोरंजन और स्वादिष्ट खान-पान के बीच माहौल पूरी तरह उत्साह और उमंग से भरा रहा।
बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि बीसीआई केवल बिजनेस नेटवर्किंग तक सीमित नहीं है, बल्कि सदस्यों के बीच मजबूत रिश्ते और परिवार जैसा जुड़ाव बनाने की दिशा में भी लगातार कार्य कर रहा है। इस तरह के आयोजन सदस्यों को एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने और रिश्तों को मजबूत करने का अवसर देते हैं।
बीसीआई टूरिज्म की प्रेसीडेंट डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने बताया कि पिकनिक में सदस्यों के लिए विभिन्न फन और आउटडोर एक्टिविटीज की विशेष व्यवस्था की गई थी। सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ इन गतिविधियों में भाग लिया।
बीसीआई उत्सव के प्रेसीडेंट संजीव पटवा ने बताया कि विभिन्न गेम्स और स्पोर्ट्स एक्टिविटीज ने आयोजन में उत्साह और रोमांच बढ़ाया। सदस्यों की सक्रिय सहभागिता ने पिकनिक को यादगार बना दिया।
बीसीआई टूरिज्म के जनरल सेक्रेटरी गौरव भंडारी ने बताया कि पिकनिक को लेकर सदस्यों में खासा उत्साह रहा। फूड, फन और एक्टिविटीज के बेहतर संयोजन ने पूरे आयोजन को खास बना दिया।
एंकर नितिन दशोरा और भूमि त्रिवेदी ने विभिन्न फन एक्टिविटीज और इंटरैक्टिव एंकरिंग के माध्यम से सदस्यों का मनोरंजन किया। गेम्स और अन्य गतिविधियों में सदस्यों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया।
इस अवसर पर मुकेश माधवानी, डॉ. श्रद्धा गट्टानी, स्वाति सरूपरिया, गौरव भंडारी, रंजना भाटी, गगन भट्ट, आयुषी भटनागर, गणपत सालवी, नितिन दशोरा, आलोक गुप्ता, गिरीश शर्मा, यतींद्र गढ़वाल, हीना पथिक, कपिल नेभनानी, अशोक ओझा एवं भूमि त्रिवेदी सहित बीसीआई के सदस्य मौजूद रहे।