उदयपुर। हलवाई व्यापार कल्याण संस्था उदयपुर राजस्थान रजिस्टर्ड की ओर से आज, 15 सितम्बर 2026 को शाम 4 बजे अशोका ग्रीन में हलवाई सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
समारोह में हलवाई व्यापार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारियों का सम्मान किया जाएगा।संस्था की ओर से सोमवार को राजकुमार सरूपरिया एवं हेमेन्द्र साहू से मुलाकात कर उन्हें सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।
दोनों ने संस्था का आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति प्रदान की।
इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष हरीश कुमार भट्ट, महामंत्री मुकेश माधवानी, उपाध्यक्ष देवी सिंह सिसोदिया, उपाध्यक्ष हरिशंकर पटेल, सचिव रमेश औदीच्य, सह-सचिव ताराचंद लोहार, कोषाध्यक्ष राजेश दया, प्रकाश भट्ट, संगठन मंत्री सुन्दर लाल भट्ट, शिव शंकर सुथार, दुर्गा शंकर सुथार, दिनेश सुथार, प्रचार मंत्री रतनदास वैष्णव, मेवाराम राजपूत और भगवतीलाल कुमावत, बलवीर सिंह राजपूत, यशवंत जोशी, सुरेश कुमावत, शिव प्रसाद आदि मौजूद रहे।संस्था के संस्थापक अध्यक्ष हरीश कुमार भट्ट ने बताया कि समारोह में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी मुख्य अतिथि होंगे।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, उदयपुर जिला कलेक्टर आईएएस गौरव अग्रवाल, उदयपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन एवं समाजसेवी नरेन्द्र पालीवाल को आमंत्रित किया गया है।
समारोह की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष हरीश कुमार भट्ट करेंगे।संस्था के महामंत्री मुकेश माधवानी ने बताया कि सम्मान समारोह के बाद 27 सितम्बर, रविवार को हलवाई व्यापारियों के लिए विशेष धार्मिक एवं सामाजिक भ्रमण का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान व्यापारियों को मावली स्थित गौशाला में गौसेवा एवं गौदर्शन के साथ शनि महाराज, आवरी माताजी एवं सांवलियाजी मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे।समारोह में अतिथियों का स्वागत संस्थापक अध्यक्ष हरीश कुमार भट्ट, महामंत्री मुकेश माधवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवीसिंह सिसोदिया, कोषाध्यक्ष राजेश दया, संगठन मंत्री प्रकाश भट्ट, प्रचार-प्रसार मंत्री रतनदास वैष्णव एवं बालाजी अन्ना द्वारा किया जाएगा।
समारोह के पश्चात भोजन की व्यवस्था भी रहेगी। साथ ही संस्था से जुड़ने के इच्छुक हलवाई व्यापारियों के लिए कार्यक्रम स्थल पर सदस्यता रजिस्ट्रेशन डेस्क भी उपलब्ध रहेगी।