उदयपुर। शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था लफ़्ज़ों की महफ़िल की मासिक काव्य गोष्ठी अशोका पैलेस के मधुश्री बैंक्वेट हॉल में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई।
गोष्ठी में शहर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुतियों से साहित्यप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।संस्था के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सितम्बर माह में आयोजित काव्य प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में रजनीकांत मनावत ने प्रथम, संजय गुप्ता देवेश ने द्वितीय तथा शैख मुहम्मद हनीफ रजवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सभी विजेताओं को ट्रॉफी एवं विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के संयोजक पं. पुरुषोत्तम शाकद्वीपीय ‘प्रेमी’ ने बताया कि गोष्ठी में संजय गुप्ता देवेश, परवाना अजमेरी, रजनीकांत मनावत, सुदेश चौधरी, सुभाष चंद्र अग्रवाल ‘साकी’, बंशीलाल लोहार, पं. पुरुषोत्तम शाकद्वीपीय ‘प्रेमी’, श्याम मठपाल, मधु सहगल, कुलबीर नेपत्थ, शकील अलाउद्दीन, गुलजार चित्तौड़गढ़ी, डॉ. गोपाल राजगोपाल, एडवोकेट रियाज अहमद कंधारी, विनोद उपाध्याय, साबिरा रानी, शाहिद हुसैन ‘शैदा’, चंद्रेश खत्री, ईरानी मूल की शाहेदा शौकत, डॉ. राजकुमार राज, इं. लोकेश चौबीसा, उमर फारूक ओमान, आसमा बेगम, नूतन बेदी एवं अन्य साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम का संचालन नूतन बेदी एवं उमर फारूक ओमान ने किया।
गोष्ठी के अंत में सभी साहित्यकारों ने साहित्यिक परंपराओं को निरंतर आगे बढ़ाने तथा साहित्य के प्रति नई पीढ़ी में रुचि जागृत करने का संकल्प लिया।