उदयपुर। भूपालपुरा स्थित संत श्री साबूराम साहब दरबार में पूज्य संत श्री साबूराम साहब की 52वीं तीन दिवसीय पुण्यतिथि (बरसी) का आयोजन 11, 12 और 13 नवंबर को बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।
दरबार के वर्तमान गद्दीनशीन स्वामी रामचन्द जी ने बताया कि संत परंपरा और वार्षिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बरसी समारोह श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में मनाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 11 नवंबर से होगा, जिसमें प्रातः कालीन भजन-कीर्तन और संतवाणी का आयोजन रखा गया है।
12 नवंबर को दिनभर सत्संग, प्रवचन और भक्ति रस में डूबे हुए कार्यक्रम होंगे जिनमें अनेक संत-महात्मा और श्रद्धालु भाग लेंगे।
समापन दिवस 13 नवंबर को भोग साहिब का आयोजन किया जाएगा, जिसके उपरांत लंगर प्रसादी का वितरण होगा।
दरबार के सेवक राजेश खत्री ने बताया कि इस पावन अवसर पर देशभर से श्रद्धालु, भक्तगण और संतजन बड़ी संख्या में दरबार पहुंचेंगे और संत श्री साबूराम साहब की पावन स्मृति में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागी बनेंगे। आयोजन समिति ने भक्तों से समय पर पहुंचने और अनुशासन व सेवा भावना के साथ भाग लेने की अपील की है।