उदयपुर। मुखर्जी चौक स्थित अंजुमन तालीमुल इस्लाम स्कूल में बुधवार को विंटर कार्निवाल का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर बच्चों में शिक्षा के साथ खेलकूद और रोजगार के नए आयाम जोड़ने की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खान-पान की स्टॉल्स लगाई गईं।

स्कूल प्रिंसिपल शगुफ्ता खान ने बताया कि कक्षा 6 से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं ने स्वयं विभिन्न व्यंजन तैयार कर आकर्षक स्टॉल सजाईं। इनमें मुख्य रूप से इडली-सांभर, दही बड़े, कचौरी, समोसे सहित अनेक स्वादिष्ट व्यंजन शामिल थे। बच्चों ने अपनी सृजनशीलता और टीम भावना का परिचय देते हुए पूरे आयोजन को जीवंत बना दिया।

अंजुमन तालीमुल इस्लाम के सदर मुख़्तार क़ुरैशी ने इस आयोजन की सराहना की और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया । सेक्रेटरी मुस्तफा शेख़ ने बताया कि विद्यालय समय-समय पर ऐसे आयोजन करता रहता है ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। अंजुमन तालीमुल इस्लाम के ज्वाइंट सेकेट्री आर्किटेक्ट इज़हार हुसैन ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में खेल, कला और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना ही विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है। इस मौक़े पर कैबिनेट मेम्बर तनवीर चिश्ती, अनीस अब्बासी, आदि मौजूद रहे । 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने मिलकर कार्निवाल का भरपूर आनंद लिया।