उदयपुर। देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर आदिवासी नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुण्डा की जयंती तथा भूदान आंदोलन के प्रणेता आचार्य विनोबा भावे की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को “रक्षाबंधन” धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि बिरसा मुण्डा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे, जिन्होंने आदिवासी समाज के हक, सम्मान और अधिकारों के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। वहीं आचार्य विनोबा भावे ने भूदान आंदोलन के माध्यम से शांति, सद्भाव और समानता का संदेश दिया। दोनों महापुरुषों का त्याग, सेवा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण आज भी प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम में सुभाष चित्तौड़ा, अशोक तंबोली, भगवती प्रजापत, कन्हैयालाल मेनारिया, योकल कांतीवाल, संजय मंदवानी, नरेश स्वामी, कृपाशंकर मिश्रा, सज्जाद खान, नरेंद्र सर्राफ, ओमप्रकाश आगाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दोनों महान व्यक्तित्वों के विचारों पर चलने का संकल्प लिया।