स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की जयंती एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा यूआईटी उदयपुर के पूर्व चेयरमैन रूप कुमार खुराना की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को “रक्षाबंधन” धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने दोनों विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि बटुकेश्वर दत्त स्वतंत्रता संग्राम के उन महान क्रांतिकारियों में से थे जिन्होंने अदम्य साहस और देशभक्ति के बल पर अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी। वहीं, रूप कुमार खुराना कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होने के साथ-साथ उदयपुर यूआईटी के दो बार चेयरमैन रह चुके थे।
वे उदयपुर नगर निगम के अध्यक्ष, डेयरी के चेयरमैन, तीन बार उदयपुर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष तथा सिंधी समाज की विभिन्न पंचायतों के संरक्षक भी रहे। पार्टी और समाज के प्रति उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।
कार्यक्रम में अशोक तंबोली, गोपाल जाट, भगवती प्रजापत, कन्हैयालाल मेनारिया, योकल कांतिवाल, संजय मंदवानी, नरेश साहू, मोहनलाल मेघवाल, जमना गिरी, यशपाल शर्मा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।