उदयपुर। राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग राजनैतिक प्रतिनिधित्व आयोग की ओर से 21 नवम्बर को उदयपुर में प्रस्तावित संभाग स्तरीय जन संवाद कार्यक्रम के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जितेंद्र ओझा ने बताया कि जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीरमा राम को नोडल अधिकारी तथा नगर निगम के उपायुक्त दिनेश मंडोवरा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि आयोग अध्यक्ष तथा सदस्यगण 21 नवम्बर को सुबह 11 बजे जिला परिषद सभागार में जन संवाद करेंगे। इसमें सांसद, विधायक, नगर निकाय व पंचायतीराज के प्रतिनिधि सहित आमजन एवं हितधारक भाग लेंगे।