उदयपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत परिगणना प्रपत्र भरने की संपूर्ण प्रकिया (ऑफलाईन/ऑनलाईन) से संबधित जानकारी देने के लिए शनिवार, 22 नवम्बर को पारस चौराहा स्थित गुजराती समाज धर्मशाला में शाम 4 से 6 बजे तक शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग पुनीत शर्मा, जिला स्वीप समन्वयक डॉ देवी लाल गर्ग एवं डीएलएमटी ओम प्रकाश खटीक (ऑफलाईन/ऑनलाईन) भरने की संपूर्ण प्रकिया की जानकारी प्रदान करेंगें। शिविर में आने वाले मतदाता अपने साथ स्वयं का आधार कार्ड, फोटो, वोटर आईडी कार्ड व 10वीं की अंकतालिक, एंव 2002 की मतदाता सूची की सम्पुर्ण जानकारी जैसेः वोटर आईडी एपिक नम्बर, विधानसभा का नाम, निर्वाचन क्षेत्र की संख्या, भाग संख्या, कम संख्या साथ लेकर आवे यदि स्वयं का नाम 2002 की मतदाता सूची में नहीं है तो माता-पिता वोटर आईडी एपिक नम्बर, विधानसभा का नाम, निर्वाचन क्षेत्र की संख्या, भाग संख्या, कम संख्या एवं मोबाईल नम्बर जिससे आधार नम्बर लिंक हो साथ लेकर आवें।